धर्मकता में कल से शुरू होगा श्रीमहा विष्णु सह नव स्थापित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ

कटेया,गोपालगंज : कटेया प्रखंड के धर्मकता में श्रीमहा विष्णु सह नव स्थापित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हो जाएगा। संत शिरोमणि बाबा विशंभर दास जी महाराज के सान्निध्य में इस महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। इस महायज्ञ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।मंदिर परिसर

Feb 09, 2024 - 15:05
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240209-WA0025.jpg

कटेया,गोपालगंज : कटेया प्रखंड के धर्मकता में श्रीमहा विष्णु सह नव स्थापित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हो जाएगा। संत शिरोमणि बाबा विशंभर दास जी महाराज के सान्निध्य में इस महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। इस महायज्ञ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।मंदिर परिसर में भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है।महायज्ञ में प्रवचन के लिए प्रख्यात कथावाचक महर्षि विप्रेन्दु जी महाराज अयोध्या से पधार रहे हैं।महायज्ञ में वृंदावन से रामलीला मंडली आ रही है। महायज्ञ में मंडली के कलाकारों द्वारा प्रतिदिन भगवान के लीलाओं का मंचन किया जाएगा। महायज्ञ को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें हजारों की संख्या में कुंवारी कन्यायें व अन्य श्रद्धालु शामिल होंगे। महायज्ञ 10 फरवरी दिन शनिवार को कलश यात्रा से शुरू होकर 18 फरवरी दिन रविवार को पूर्णाहुति के साथ समाप्त होगा। महायज्ञ के आचार्य पंडित डॉक्टर पंकज शुक्ल जी हैं। सभी ग्रामीण महायज्ञ को सफल बनाने में लगे हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User