धार्मिक आयोजनों से वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से पट जाता है : योगेंद्र

झारखण्ड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह गोमिया विधानसभा लोकप्रिय पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो गोमिया प्रखंड क्षेत्रके कोठीटांड़ पहुंचे। यहां आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 1008 मारुतिनंदन महायज्ञ सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के कलश जल यात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मलित हुए।

Apr 11, 2024 - 13:53
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-04-11-at-4.37.37-PM.jpeg

झारखण्ड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह गोमिया विधानसभा लोकप्रिय पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो गोमिया प्रखंड क्षेत्रके कोठीटांड़ पहुंचे। यहां आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 1008 मारुतिनंदन महायज्ञ सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के कलश जल यात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मलित हुए। तथा उन्होंने यज्ञ मंडप से श्रद्धालुओं के साथ कलश जल यात्रा में शामिल रहे। यहां मौके पर उन्होंने समस्त ग्रामवासियों को अनुष्ठान की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान श्रद्धालुओं के साथ उन्होंने वीर बजरंग बली एवं अन्य देवी देवताओं का जयघोष भी किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से पट जाता है। लोगों की मन चेतना को शांति और परोपकार की भावनाओ जागृत होती है व ईश्वर के प्रति भक्ति भावना और प्रगाढ़ होती है। इस दौरान पूजा समिति ने माननीय अध्यक्ष श्री महतो का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज सहित भारी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User