धुर्वा स्थित शहीद मैदान में डिज्नीलैंड मेले का उदघाटन, बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए खास इंतजाम

हटिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अजयनाथ शाहदेव ने डिज्नीलैंड मेले का किया उदघाटन  रिपोर्ट : मोहन कुमाररांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में बुधवार से डिजनीलैंड मेला शुरू होगा। डिज्नीलैंड मेला का उद्घाटन हटिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अजयनाथ शाहदेव ने किया। उदघाटन कार्यक्रम में धुर्वा वार्ड 40 क

Apr 03, 2025 - 08:51
Updated: 1 year ago
0 0
IMG-20250403-WA0013.jpg


हटिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अजयनाथ शाहदेव ने डिज्नीलैंड मेले का किया उदघाटन 

रिपोर्ट : मोहन कुमार

रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में बुधवार से डिजनीलैंड मेला शुरू होगा। डिज्नीलैंड मेला का उद्घाटन हटिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अजयनाथ शाहदेव ने किया। उदघाटन कार्यक्रम में धुर्वा वार्ड 40 की पार्षद सुचित्रा रानी सहित मेला प्रबंधन के लोग मौजूद थे। मेला विधिवत रूप से 13 अप्रैल रविवार से जनता के लिए खुलेग। मेला 50 दिनों तक चलेगा। संचालक कृष्ण कुमार शॉ और मेला के प्रबंधक अजीत झा, पप्पा दास और ऋषिकेश सिन्हा ने बताया गया कि डिज्नीलैंड मेला में 90 स्टॉल लगाए गए हैं। यहां चप्पल, बैग, पर्स, क्रोकरी, अचार, ज्वेलरी, खिलौना आदि मिलेंगे।उन्होंने  बताया कि मेले में खरीदारी के साथ खान-पान और मनोरंजन की व्यवस्था की गई है. बच्चों और महिलाओं को ध्यान में रख कई तरह के झूले लगाए गए हैं.

इसमें ब्रेक डांस, टोरा- टोरा, इंडियन हेलीकॉप्टर, रॉलोर, कोस्टर स्कॉर्पियो, मिकी माउस बेबी ट्रेन ज्वाइंट व्हील, ड्रैगन ट्रेन, वाटर बोटिंग के अलावा कई झूले हैं. डिज्नीलैंड मे लेडीज चप्पल, लेडीज बैग, खिलौने, राजस्थानी चार प्रमुख हैं. मेले में प्रवेश शुल्क 20 रुपए रखी गई है। मेला शाम 4 बजे से रात 10  बजे तक चलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User