नगर पालिका परिषद में प्रत्येक माह के अंतिम मंगलवार को नागरिक सुविधा दिवस का होगा आयोजन : डीएम

नागरिक सुविधा दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक किया जाए निस्तारण : हर्षिता माथुर नागरिक सुविधा दिवस में जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु रोस्टर जारी रायबरेली : जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि मंडलायुक्त (लखनऊ) के आदेशानुसार लखनऊ मण्डल के जनपदों में नगर पालिका परिषद की सीमा क्षेत्रान्तर्गत

Jan 30, 2025 - 07:03
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-01-30-at-11.44.50-AM.jpeg

रायबरेली : जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि मंडलायुक्त (लखनऊ) के आदेशानुसार लखनऊ मण्डल के जनपदों में नगर पालिका परिषद की सीमा क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले आम नागरिकों की दैनिक जीवन से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं जैसे-स्ट्रीट लाइट रोड,नाली निर्माण, जलापूर्ति, सीवरेज, ट्रैफिक, अतिक्रमण, नालियों में साफ-सफाई की समस्या आवासित स्थलों में जलभराव, हाउस टैक्स, म्यूटेशन, जन्म,मृत्यु प्रमाण पत्र आदि विभिन्न समस्याओं से पालिका स्तर पर आम जनमानस को रूबरू होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समस्याओं के निराकरण हेतु अनेक प्रबंध किये गये है. जिसके अनुक्रम में मूलभूत समस्याओं से सम्बन्धित विभाग समस्याओं के निराकरण हेतु प्रयासरत भी रहते हैं, किन्तु पालिका स्तर पर मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कई कार्य इस प्रकार के होते हैं कि जिनमें एक से अधिक कार्यदायी संस्थाओं की सहभागिता होती है, जिसकी जानकारी आम नागरिकों को सामान्यतः नहीं हो पाती है। एक से अधिक विभागों द्वारा कार्य किये जाने की स्थिति में कार्य के प्रति जवाबदेही भी स्पष्ट रूप से तय करने में समस्या होती है, ऐसी स्थिति में नगर पालिका क्षेत्र की मूलभूत संरचना से जुड़ी समस्याओं का प्रभावी निस्तारण बगैर अर्न्तविभागीय समन्वय से किया जाना संभव नहीं हो पाता है। परिणामस्वरूप पालिका क्षेत्रान्तर्गत आम जनमानस को दैनिक जीवन से जुड़ी हुई मूलभूत छोटी-छोटी समस्याओं के निराकरण हेतु विभागों के चक्कर लगाने के साथ ही उच्च स्तर तक जाना पड़ता है, जिससे सरकार के प्रति आम नागरिको में एक नकारात्मक भाव उत्पन्न होते हैं।

जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद रायबरेली स्तर पर आम जनमानस की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों का गुणवत्तापूर्वक एवं प्रभावशाली ढंग से निराकरण, अनुश्रवण एवं समन्वय हेतु निर्देश दिये हैं कि जनपद की नगर पालिका परिषद स्थित सभागार में प्रत्येक माह के अन्तिम मंगलवार को नागरिक सुविधा दिवस का आयोजन पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 1 बजे के मध्य किया जाये। सुविधा दिवस के आयोजन के लिए वर्तमान कैलेंडर 2025 में आगामी जून माह तक के लिए नगर पालिका परिषद रायबरेली का रोस्टर निर्धारित किया जाता है। निर्धारित रोस्टर अनुसार 25 फरवरी को नगर पालिका परिषद रायबरेली में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) की अध्यक्षता में नागरिक सुविधा दिवस का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 25 मार्च को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), 29 अप्रैल को जिलाधिकारी, 27 मई को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं 24 जून को अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद में नागरिक सुविधा दिवस का आयोजन किया जायेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User