नरसिंहगढ़ थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट : पवन पाटीदार नरसिंहगढ़ थाना पुलिस के द्वारा नरसिंहगढ़ कृषि उपज मंडी से षडयंत्र पूर्वक सरसों लोड कर गंतव्य स्थान तक न पहुंच कर बीच में ही सरसों सहित गायब होने वाले 2 शातिर अपराधियों को उत्तर प्रदेश के आगरा एवं राजस्थान के धौलपुरसे गिरफ्तार करने एवं आरोपियों के कब्जे से 61 कट्टी सरसों 3 लाख

Jun 24, 2025 - 09:03
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-23-at-9.49.44-PM.jpeg

रिपोर्ट : पवन पाटीदार

नरसिंहगढ़ थाना पुलिस के द्वारा नरसिंहगढ़ कृषि उपज मंडी से षडयंत्र पूर्वक सरसों लोड कर गंतव्य स्थान तक न पहुंच कर बीच में ही सरसों सहित गायब होने वाले 2 शातिर अपराधियों को उत्तर प्रदेश के आगरा एवं राजस्थान के धौलपुरसे गिरफ्तार करने एवं आरोपियों के कब्जे से 61 कट्टी सरसों 3 लाख 50 हजार रुपए नगद जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। राजगढ़ पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी द्वारा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले एवं अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने एवं जिले की सीमाओं के अंदर किसी भी प्रकार की आपराधिक घटनाओं में संलिप्त आरोपियों को भारत के किसी भी हिस्से से गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक राजगढ़, आलोक शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नरसिंहगढ़ उपेंद्र सिंह भाटी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ शिवराज सिंह चौहान की टीम द्वारा 2 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 61 कट्टी लगभग 25 क्विंटल सरसों एवं 3,50,000 रु नगद जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। पिछले 19 अप्रैल को फरियादी किशोरोलाल साहू द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट किया था कि दिनांक 09/04/25 को कृषि उपज मंडी नरसिंहगढ़ से 258 क्विंटल सरसों ट्रक क्रमांक RJ11GB0671 में लोड कराई थी। जिसे भरतपुर राजस्थान पहुंचना था, जो आज दिनांक तक नहीं पहुंची है मुझे शंका है कि चालक और परिचालक के द्वारा मेरे द्वारा लोड किए गए सरसों से अमानत में ख़यानत कर माल को खुर्द बुर्द कर गायब कर दिया है। इस पर से थाना नरसिंहगढ़ में फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 159/25 धारा 316(2) 316 (3) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया । पुलिस द्वारा लगातार प्रयास कर टेक्निकल डाटा का एनालिसिस कर आरोपी धर्मेंद्र परिहार पिता सुगर सिंह परिहार उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम अमरसिंह का पुरा थाना पिनाट जिला आगरा उत्तर प्रदेश से दिनांक 17. जून को आगरा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर न्यायालय नरसिंहगढ़ में पेश कर पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें उसने बताया कि मैने पूरा माल नरसिंहगढ़ से लोड करके धौलपुर के राजाखेड़ा के पास ग्राम बाबरपुर थाना राजाखेड़ा जिला धौलपुर में मैं अपने साथी बचन सिंह पिता शिवचरण सिंह निवासी ग्राम बाबर पुर थाना राजाखेड़ा जिला धौलपुर राजस्थान के ईट भट्टे पर उतार दिया था।

उसके बाद कुछ माल हमने बेच दिया बाकी सरसों बचन सिंह के घर रखा है दिनांक 20/06/25 को बचन सिंह को ग्राम बाबरपुर थाना राजाखेड़ा से गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों की निषादेही पर ग्राम बाबर पुर थाना राजाखेड़ा जिला धौलपुर से 61 कट्टी सरसों एवं धर्मेंद्र की निषादेही से 3,50,000 रु नगद जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ जारी है। इस प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश एवं उक्त अपराध में इस्तेमाल किया गया ट्रक की तलाश किया जा रहा है। उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ निरीक्षक शिवराज सिंह चौहान, उप निरीक्षक अभय सिंह, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र मौर्य, प्रधान आरक्षक केशव सिंह, प्रधान आरक्षक दीपक यादव, आरक्षक सुनील मीणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User