नर्स से छेड़खानी कर रहे एक मनचले युवक को होमगार्ड ने पकड़ा किया पुलिस के हवाले

रायबरेली में छुट्टी के बाद घर जा रही एक निजी अस्पताल की नर्स से छेड़छाड़ करते हुए उसके शोर मचाने पर मनचले युवक को चौराहे पर तैनात होमगार्ड ने पकड़ लिया है। जिसको थाने की पुलिस बुलाकर हवाले कर दिया है। पकड़े गए युवक से पुलिस पूछताछ में जुट गई है। घटना दिनांक 6 नवंबर 2024 दिन बुधवार की रात करीब 10:00

Nov 08, 2024 - 03:01
Updated: 2 years ago
0 0
rbl-7.jpg

रायबरेली में छुट्टी के बाद घर जा रही एक निजी अस्पताल की नर्स से छेड़छाड़ करते हुए उसके शोर मचाने पर मनचले युवक को चौराहे पर तैनात होमगार्ड ने पकड़ लिया है। जिसको थाने की पुलिस बुलाकर हवाले कर दिया है। पकड़े गए युवक से पुलिस पूछताछ में जुट गई है। घटना दिनांक 6 नवंबर 2024 दिन बुधवार की रात करीब 10:00 बजे के आसपास की है। यहां रायबरेली जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन चौराहे पर एक निजी अस्पताल से नर्स काम करके घर जा रही थी। तभी अमेठी जनपद के रहने वाले मनचले युवक द्वारा मिल एरिया थाना क्षेत्र के डिघीया चौकी क्षेत्र की रहने वाली नर्स से रास्ते में छेड़छाड़ करने लगा जिसको लेकर नर्स के शोर मचाने पर मनचला युवक अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से भागने लगा। तभी वहां सिविल लाइन चौराहे पर तैनात होमगार्ड संतोष कुमार ने उसे मनचले युवक को दौड़ा कर पकड़ लिया। फिलहाल नर्स की तहरीर पर कोतवाली नगर की पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी युवक को पड़कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User