नव विवाहिता की दहेज को लेकर हत्या करने वाले सास व देवर गिरफ्तार

रायबरेली : कोतवाली नगर पुलिस टीम ने दहेज हत्या के मामले में वांछित सास और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। जिनको कार्यालय पर लाकर अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्रवाई के अंतर्

May 29, 2025 - 06:26
Updated: 1 year ago
0 0
rbl-21.jpg

रायबरेली : कोतवाली नगर पुलिस टीम ने दहेज हत्या के मामले में वांछित सास और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। जिनको कार्यालय पर लाकर अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्रवाई के अंतर्गत बुधवार को घटना का खुलासा करते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, रामकुमार सोनी पुत्र बनारसी लाल सोनी निवासीपुरे मितई नगर पंचायत थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी पुत्री मानसी का विवाह 2 वर्ष पहले शिवम पुत्र संजय निवासी जजेज कॉलोनी, सिविल लाइंस थाना कोतवाली नगर के साथ क्षमता के अनुसार दान दहेज देकर किया था।मानसी के ससुलीजन लगातार दहेज की मांग कर रहे थे। जिसमे दिनांक 21 मई 2025 को मानसी के ससुराली जनों ने दहेज की मांग को पूरी न करने पर मानसी की हत्या कर दी। प्राप्त तहरीरके आधार पर थाना कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत किया गया था साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियुत्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा था।

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में 28 मई 2025 दिन बुधवार को कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। जिसमें अभियुक्तगण आकाश वर्मा पुत्र संजयकुमार 2. सुनीता वर्मा पत्नी संजय कुमार निवासीगण मोहल्ला सिविल लाइन जजेज कॉलोनी थानाकोतवाली नगर जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र से नियमा अनुसार गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध थानाकोतवाली नगर पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दिया गया है। इस घटना में पुलिस ने पहले ही ससुर और पति को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User