नवनिर्वाचित सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

यूपी डेस्क : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में इस बार इंडिया एलाइंस ने काफी बढ़त बनाई है। समाजवादी पार्टी ने इस बार भाजपा को मुंहतोड़ जवाब दिया है और 37 सीट जीत कर संसद भवन तक पहुंची और तीसरे नंबर की राष्ट्रीय पार्टी समाजवादी बन गई है। इसी को लेकर गठबंधन सीट पर चुनाव लड़ने वाले महान राजनीतिककार बाबू

Jun 17, 2024 - 03:51
Updated: 2 years ago
1 0
IMG-20240617-WA0000_copy_1080x566.jpg

यूपी डेस्क : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में इस बार इंडिया एलाइंस ने काफी बढ़त बनाई है। समाजवादी पार्टी ने इस बार भाजपा को मुंहतोड़ जवाब दिया है और 37 सीट जीत कर संसद भवन तक पहुंची और तीसरे नंबर की राष्ट्रीय पार्टी समाजवादी बन गई है। इसी को लेकर गठबंधन सीट पर चुनाव लड़ने वाले महान राजनीतिककार बाबू सिंह कुशवाहा ने भी सपा के सिंबल पर लड़कर भारी मतों से विजय हुए, जबकि वह खुद अपनी जन अधिकार पार्टी से राष्ट्रीय अध्यक्ष है। गौरतलब है कि आज 16 जून 2024 दिन रविवार को जौनपुर सीट से नवनिर्वाचित सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बाबू सिंह कुशवाहा ने इस्तीफा देकर शिवकन्या कुशवाहा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ जनपद स्थित कैसरबाग के गांधी भवन में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बाबू सिंह कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की जिम्मेदारी छोड़ने की चर्चा की इसके बाद कोषाध्यक्ष प्रहलाद मौर्य ने शिव कन्या कुशवाहा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया प्रस्ताव के आने के बाद कार्यकर्ताओं में एक और में समर्थन कर नया अध्यक्ष चुन लिया। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इरशाद निर्णय अध्यक्ष सुकन्या कुशवाहा के नाम का समर्थन करते हुए घोषणा किए जाने की अनुमति दे दी। नए अध्यक्ष के रूप में शिव कन्या ने जन अधिकार पार्टी की जिम्मेदारी संभाले तो पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में लखनऊ पहुंचे थे। रायबरेली से जिला अध्यक्ष लालता प्रसाद मौर्य लक्ष्मी नारायण मौर्य ब्रज श्याम मौर्य नीरज मौर्य सहित अन्य कई कार्यकर्ता व नेता पहुंचे थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (1)

User
एके बिंदुसार
एके बिंदुसार 2 years ago
सांसद बनने की लालच में बाबू सिंह कुशवाहा अपने मिशन को मारा लात सांसद बनने के चक्कर में ही अपने पार्टी की गरिमा को भूल गए