नवरात्र से पहले सभी तैयारियां पूरा कर लिया जायेगा : रंजय सिन्हा

रिपोर्ट : अविनाश कुमार आगामी आनेवाली हिंदुओ का महापर्व नवरात्र और दुर्गा पुजा की तैयारियों को लेकर विस्थापित नेता सह एचएमकेयू ढोरी क्षेत्र के अध्यक्ष कैलाश ठाकुर ने ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय में जीएम रंजय कुमार सिन्हा से मुलाकात की। श्री ठाकुर ने जीएम श्री सिन्हा से आगामी आनेवाले नवरात्रि और दुर्गा

Sep 25, 2024 - 05:46
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-24-at-9.50.01-PM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

आगामी आनेवाली हिंदुओ का महापर्व नवरात्र और दुर्गा पुजा की तैयारियों को लेकर विस्थापित नेता सह एचएमकेयू ढोरी क्षेत्र के अध्यक्ष कैलाश ठाकुर ने ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय में जीएम रंजय कुमार सिन्हा से मुलाकात की। श्री ठाकुर ने जीएम श्री सिन्हा से आगामी आनेवाले नवरात्रि और दुर्गा पूजा में ढोरी क्षेत्र के विभिन्न विभिन्न दुर्गा मंदिरों, मजदूरों कॉलोनियों ओर आनेजाने वालों रास्तों चौक चौरहों पर लाइट कि व्यस्था कराने की बात कही, साथ ही गांव के दुर्गा मंदिरों का रंगरोगन लाइट, बीडीओ ऑफिस से फुसरो स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने संबंधित चर्चा कियें। इसपर महाप्रबंधक ने कहा कि नवरात्र को लेकर सभी विभागों को निर्देशित किया गया है। सिविल और ईएण्डएम विभाग इस क्षेत्र में कार्य कर रहा है। इसके अलावा भी जहां से भी सुझाव आ रहें हैं उनपर संज्ञान लिया जा रहा हैं। सीसीएल प्रबंधन अपने मजदूरों विस्थापितों के पर्व त्योहारों में हर संभव कार्य के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र और दुर्गा पूजा त्योहार को लेकर बैठक करके सभी कि जिम्मेवारी सुनिश्चित कियें हैं। पुजा में सीसीएल ढोरी क्षेत्र से कोई असुविधा नहीं होने दिया जायेगा। मौके पर एसओपी प्रतुल कुमार, एसओ पीएंडपी आशिष अंचल, प्रशांत कुमार, डी प्रसाद इत्यादि मौजूद थें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User