नवागत एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने संभाला पदभार, जेसीपी डॉ. के. एजिलरसन को दी गई विदाई

वाराणसी कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) रहे डॉ. के. एजिलरसन को आज गुरुवार (6 मार्च) को पुलिस कमिश्नर (CP) मोहित अग्रवाल ने विदाई दी. वह वाराणसी में 1 अगस्त 2023 से तैनात थे. पहला मौका था जब पुलिस महानिरीक्षक को वाराणसी में संयुक्त पुलिस आयुक्त के रुप में तैनात किया गया था. पुनः एक बार डी

Mar 07, 2025 - 14:25
Updated: 1 year ago
0 0
IMG-20250307-WA0014.jpg

वाराणसी कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) रहे डॉ. के. एजिलरसन को आज गुरुवार (6 मार्च) को पुलिस कमिश्नर (CP) मोहित अग्रवाल ने विदाई दी. वह वाराणसी में 1 अगस्त 2023 से तैनात थे. पहला मौका था जब पुलिस महानिरीक्षक को वाराणसी में संयुक्त पुलिस आयुक्त के रुप में तैनात किया गया था. पुनः एक बार डीआईजी स्तर के आईपीएस राजेश कुमार सिंह को एडिशनल पुलिस कमिश्नर बनाकर भेजा गया है. पुलिस कमिश्नर ने आईपीएस राजेश कुमार सिंह का स्वागत किया.

बलिया जिले के रहने वाले डीआईजी राजेश कुमार सिंह गुरुवार को वाराणसी पहुंचे. सबसे पहले वह बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन करने मंदिर पहुंचे. वहां अफसरों ने उनका स्वागत किया. उसके बाद वह कार्यालय पहुंचे और अपना पदभार ग्रहण किया. अब एक बार फिर एडिशनल पुलिस कमिश्नर (मुख्यालय एवं अपराध) और एडिशनल पुलिस कमिश्नर (कानून- व्यवस्था) की कमान डीआईजी रैंक के अफसर के पास होगी. विदाई एवं स्वागत समारोह के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था एस. चन्नप्पा व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User