नाबालिग छात्रा को भगाने वाला कोचिंग संचालक गिरफ्तार

16 साल की छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी तिलेडा नहर पुलिया से पकड़ा बछरावां : एक कोचिंग संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप है। पीड़िता के पिता ने 12 फरवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी

Feb 22, 2025 - 09:28
Updated: 1 year ago
0 0
b5612a44-6809-430a-8803-775601f39e44-1024x576-1.jpg

बछरावां : एक कोचिंग संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप है। पीड़िता के पिता ने 12 फरवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी 11 फरवरी को स्कूल गई थी। कक्षा 11 की छात्रा को बछरावां के प्राइवेट कोचिंग संचालक शिखर श्रीवास्तव बहला-फुसलाकर ले गया। शिकायत के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को पुलिस ने शिखर श्रीवास्तव को तिलेडा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शक्तिनगर कालोनी, थाना मिलएरिया का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तारी में उप निरीक्षक राहुल सिंह चौहान और आरक्षी अमित सिंह सोलंकी की टीम शामिल थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User