नीति आयोग के तहत गिरिडीह जिले के आकांक्षी प्रखंड जमुआ में "प्रशासन गांव की ओर" कार्यक्रम का आयोजन

● इस शिविर के माध्यम से 175 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को लाभ मिला, जिन्हें महत्वपूर्ण चिकित्सा मूल्यांकन और सहायता मिली ● इस प्रयास का उद्देश्य स्वास्थ्य परिणामों में सुधार करना और समुदाय में गंभीर स्वास्थ्य मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है नीति आयोग के तहत गिरिडीह जिले के आकां

Dec 17, 2024 - 13:58
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-12-17-at-6.33.39-PM.jpeg

नीति आयोग के तहत गिरिडीह जिले के आकांक्षी प्रखंड जमुआ में "प्रशासन गांव की ओर" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन माननीय विधायक जमुआ, प्रमुख, बी सूत्री, उप प्रमुख, बीडीओ और सीडीपीओ जमुआ, नीति आयोग के ब्लॉक फेलो, रितेश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें उच्च रक्तचाप, मधुमेह (शुगर), प्रसवपूर्व देखभाल (एएनसी) और (टीबी) आदि की जांच की गई। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, शिक्षा सामाजिक विकास और स्वसहायता समूह की गतिविधियों से आजीविका के बिंदुओं पर शत-प्रतिशत लोगों तक आसान पहुंच और लाभ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस शिविर के माध्यम से 175 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को लाभ मिला, जिन्हें महत्वपूर्ण चिकित्सा मूल्यांकन और सहायता मिली। इस शिविर का आयोजन जमुआ समेत अन्य प्रखंडों में भी किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User