नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक ने पीड़ित से तीन लाख ऐंठ लिया । जिसकी शिकायत एसपी ऑफिस में की गई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया  है। उन्नाव जनपद के बिहार थान

Nov 08, 2024 - 02:23
Updated: 2 years ago
0 0
rbl-6.jpg

रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक ने पीड़ित से तीन लाख ऐंठ लिया । जिसकी शिकायत एसपी ऑफिस में की गई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया  है। उन्नाव जनपद के बिहार थाने के मवैया चैनपुर गांव के रहने वाले मुन्ना प्रसाद पासी पुत्र भानु प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पर देकर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि वह सरेनी थाने के देवपुर गांव के रहने वाले वैभव सिंह पुत्र स्वर्गीय सुनील सिंह के संपर्क में आया । उसने मुन्ना को सरकारी विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर राकेश त्रिवेदी पुत्र जय करण त्रिवेदी निवासी ग्राम धूरे मऊ थाना सरेनी से मुलाकात करवाई । मुन्ना के गांव में राकेश त्रिवेदी की ससुराल है। राकेश के साले गोलू तिवारी ने भी उसे विश्वास दिलाया तो मुन्ना नौकरी के नाम पर ₹ तीन लाख तीनों को दिनांक 14 फरवरी 2023 को दे दिया। इसके बाद जब  नौकरी नहीं लगी तो उसने पैसा वापस करने का आग्रह किया, तो सभी ने उसे जाति सूचक गालियां देकर जान से मार डालने की धमकी दी । पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई । एस पी के आदेश पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि एक आरोपी राकेश त्रिवेदी को धूरे मऊ गांव से गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया गया है । 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User