पंचशील पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन

रायबरेली के ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के इटौरा बुजुर्ग स्थित अशोक नगर के पंचशील पी जी कॉलेज, रायबरेली में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें योगा, साईकिल रैली, नशा मुक्ति शपथ, दहेज विरोधी शपथ से राष्ट्रीय सेवा योजना क

Mar 08, 2025 - 12:31
Updated: 1 year ago
0 0
IMG-20250308-WA0022-scaled.jpg

रायबरेली के ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के इटौरा बुजुर्ग स्थित अशोक नगर के पंचशील पी जी कॉलेज, रायबरेली में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें योगा, साईकिल रैली, नशा मुक्ति शपथ, दहेज विरोधी शपथ से राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया।


शनिवार को कॉलेज के संस्थापक बी एन मौर्य ने बताया कि महाविद्यालय में महिला दिवस के अवसर पर संगोष्ठी के माध्यम से छात्रों ने अपने विचार व्यक्त किये। संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना तथा महिला दिवस पर विभिन्न पहलुओं पर छात्रों को अवगत कराया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रेम शंकर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में विस्तार से छात्रों को बताया। इसके अतिरिक्त विज्ञान संकायाध्यक्षा श्रीमती विनीता मिश्रा, हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ संतोष विश्वकर्मा एवं श्री फहेद जावेद, सुश्री स्वीटी सिंह ने भी छात्रों को विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। संगोष्ठी का सफल संचालन श्री उमेश विश्वकर्मा द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त श्री संदीप कुमार, श्री राजेश कुमार, श्री हरीश चंद्र, श्री आशीष कुमार श्रीमती आकांक्षा मौर्या आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User