पंचायत समिति सदस्यों की बैठक सम्पन्न

बेरमो प्रखंड पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रमुख गिरिजा देवी की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य रूप से बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार मौजूद थे। बैठक में 15 वें वित्त आयोग वर्ष 2023-24 में अनाबद्ध मद में प्राप्त आवंटन राशि से शेष बचे राशि से योजना का प्रशासनिक स्वीकृति, योजनाओं के लाभुक समिति चयन करने हेतु अ

Jul 30, 2024 - 15:06
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-07-30-at-7.36.23-PM.jpeg

बेरमो प्रखंड पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रमुख गिरिजा देवी की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य रूप से बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार मौजूद थे। बैठक में 15 वें वित्त आयोग वर्ष 2023-24 में अनाबद्ध मद में प्राप्त आवंटन राशि से शेष बचे राशि से योजना का प्रशासनिक स्वीकृति, योजनाओं के लाभुक समिति चयन करने हेतु अनुमोदन सहित बची हुई राशि के अनुसार योजना का चयन कर योजना को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अंचल कार्यालय से कोई भी अधिकारी के नहीं रहने पर रोष व्यक्त किया गया। बाद में अंचल कार्यालय के सीआई को बुलाया गया। इसके बाद बैठक की कार्रवाई शुरू हुई। इसके अलावे पंसस सदस्यों ने अपने अपने पंचायत की समस्याओं को उठाया। इसमें जरीडीह बाजार स्थिति सीएचसी में चिकित्सा व्यवस्था दुरूस्त करने का मामला उठाया गया। इसपर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मशीन कुमार ने बताया गया कि ओपीडी सेवा सूचारू रूप से चलती है और डॉक्टर रहते हैं। कहा कि यहां एक भी चिकित्सक की नियुक्ति नहीं है। सभी डिपुटेशन में हैं। कहा कि कम से कम 4 चिकित्सक की नियुक्ति जबतक नहीं हो जाती यहां 24 घंटे चिकित्सा सेवा बहाल नहीं हो सकती है। उपप्रमुख ने सीसीएल द्वारा स्कूल में उपलब्ध बस का लाभ सभी बच्चों को दिलाए जाने का मामला उठाया। साथ ही डीवीसी से पंचायत में फैले कचरे की साफ सफाई का मामला उठाया। इसपर बीडीओ ने डीवीसी व सीसीएल को पत्राचार करने की बात कही। वहीं जरीडीह बाजार में 11 हजार का तार रास्ते में लटने के मामले में विधायक प्रतिनिधि ने विधायक के नाम जन आवेदन देने की बात कही। वहीं प्रधानमंत्री एवं अबुवा आवास मामले में बीडीओ ने कहा कि सीसीएल द्वारा एनओसी नहीं मिलने के कारण सीसीएल अधिग्रहित क्षेत्र में आवास के आंवटन में कठिनाई हो रही है। बेरमो सीओ ने कहा कि संभवत: अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह से चुनाव होने की संभावना है। सभी सदस्यों ने अनुरोध किया है अपने अपने क्षेत्र में योगय व्यक्ति का नाम जोड़ने व स्थातांरित की स्थिति में नाम हटवाने में बीएलओ से सहयोग प्राप्त करें, साथ ही वैसे बुथ जहां आवश्यक सुविधा ना हो या भवन जर्जर हो इसकी सूचना दे। इसपर तत्वरीत कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, उपप्रमुख विनोद कुमार साहु, पंसस अख्तर अंसारी, अमित कुमार घांसी, रंजू सिंह, अनिता देवी, बेबी रजक, सोनमती देवी, बैजू कुमार, अरूणा कुमारी, किरण देवी, शंभु सोनी, पिंकी देवी, रूपा देवी, दीपक कुमार, नारायण महतो, राखी रवानी, ममला देवी, मालती सिंह, तालो देवी, मुखिया कविता सिंह, सुतंती देवी, विश्वनाथ महतो, पंचायत सचिव नरेश यादव, उमा कुमारी, पुनत कुमारी, आनंद प्रसाद, दीपक लोहरा, किसान मुंडा, विसाल प्रकाश, लक्ष्मण मुंडा, डॉ सुजाता मुखर्जी, बीएंडके एरिया के सीएसआर अधिकारी संजीत कुमार, कथारा एरिया के चंदन कुमार, डीवीसी बीटीपीएस के अनुराग सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User