पंजाब में सम्मानित हुए गोरखपुर शहर के मोहम्मद आकिब अंसारी व कुलदीप पाण्डेय

गोरखपुर शहर के साथ साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले गोरखपुर शहर के युवा समाजसेवियों मोहम्मद आकिब अंसारी और कुलदीप पांडेय को उन लोगों के कार्यों को देखते हुए हेल्प फॉर निडी फाउंडेशन के द्वारा आयोजित मुख्य अतिथि भटिंडा शहर के विधायक

Nov 23, 2024 - 13:31
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-11-23-at-6.36.30-PM.jpeg

गोरखपुर शहर के साथ साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले गोरखपुर शहर के युवा समाजसेवियों मोहम्मद आकिब अंसारी और कुलदीप पांडेय को उन लोगों के कार्यों को देखते हुए हेल्प फॉर निडी फाउंडेशन के द्वारा आयोजित मुख्य अतिथि भटिंडा शहर के विधायक सरदार जगरूप सिंह गिल के हाथों नेशनल ह्यूमैनिटीज अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। उन लोगों ने गोरखपुर शहर के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व पंजाब राज्य में करके अपने शहर के साथ-साथ पूरे प्रदेश के मान को बढ़ाया है। संस्था के अध्यक्ष आनंद जैन ने उन लोगों को मुबारकबाद पेश करते हुए बताया कि शिक्षा और समाज में इस तरह के युवाओं को आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना बहुत ही अत्यंत आवश्यक है। जिससे हमारा देश शिक्षित हो सके। सम्मानित होने के बाद गोरखपुर शहर के साथ-साथ दोनों युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोगों ने मुबारकबाद पेश किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User