पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन, सेवा और समर्पण की प्रेरणा देता है : दिलीप पटेल

भाजपा ने ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नमो एप से किया माइक्रो डोनेशन पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाया। वाराणसी जिला, महानगर और काशी क्षेत्र के सभ

Feb 11, 2025 - 16:04
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-02-11-at-8.46.38-PM.jpeg

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाया। वाराणसी जिला, महानगर और काशी क्षेत्र के सभी 28,087 बूथों पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई। इसके साथ ही, पार्टी फंड में नमो एप के माध्यम से माइक्रो डोनेशन भी किया गया।

रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सेवा और समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता दीनदयाल जी ने भारतीय संस्कृति और विरासत को केंद्र में रखकर देश को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त किया, जो आज भी विकसित भारत के निर्माण में प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा और समर्पण का प्रतीक है। उनका मानना था कि कोई भी देश अपनी संस्कृति के मूल विचारों को भुलाकर प्रगति नहीं कर सकता। भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए उनके विचार प्रेरणादायक हैं। उनकी दी गई सेवा, सुशासन और विकास की नीति अंत्योदय के संकल्प को साकार करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करती है।

इस अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में क्षेत्रीय मंत्री राकेश शर्मा, राजेश राजभर, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, श्रीप्रकाश शुक्ला, अनिल श्रीवास्तव, संतोष सोलापुरकर, संजय सोनकर, सुरेश सिंह, प्रवीण सिंह गौतम, सुरेन्द्र पटेल, मधुकर पांडेय आदि प्रमुख रहे।

महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन

भाजपा, वाराणसी, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कैंट विधानसभा के कैंट मंडल अंतर्गत बूथ संख्या 64, निराला नगर में आयोजित समर्पण दिवस कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर जगदीश त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, अशोक पटेल, नवीन कपूर, अशोक कुमार (एडवोकेट), मधुप सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए चर्चा की।

काशी क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे काशी क्षेत्र में बूथों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User