पतराहातू में बापू की 76 वीं पुण्यतिथि मनाई गई

सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो के नेतृत्व में महात्मा गांधी की 76 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। सिल्ली प्रखंड के परताहातू में महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो ने कहा कि भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने में गांधी जी का बहुत बड़ा

Jan 30, 2024 - 00:18
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240130-WA0002.jpg

सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो के नेतृत्व में महात्मा गांधी की 76 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। सिल्ली प्रखंड के परताहातू में महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो ने कहा कि भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने में गांधी जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने भारत की आजादी, विकास और समृद्धि के लिए अपना जीवन तक बलिदान कर दिया। 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। गांधी जी के इस बलिदान की याद में और उन्हें सम्मान देने के लिए हर साल 30 जनवरी का दिन शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन उन सभी शहीदों को भी याद किया जाता है जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। आज बापू की वजह से ही हम सब आजाद हवा में सांस ले रहे हैं। गांधी जी के साधारण व्यक्तित्व और साधनापूर्ण जीवन ने सिर्फ भारत को ही नहीं बल्कि विश्व को शांति, अहिंसा और सद्भाव का रास्ता दिखाया। इस मौके पर सिल्ली प्रखंड कांग्रेस कमेटी के शिवचरण महतो, परमानंद, दुर्गा चरण महतो, लालबहादुर, मनोज, महावीर, विकास,नितिश, रशराज लौहरा, तापस, शेख मुसा, निताय मांझी, अजय, सुबास समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User