पति पर अपहरण कर ले जाने, मारपीट करने तथा उत्पीड़न का पत्नी ने लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत

रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने शनिवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि, उसके पति और उसके साथ गाड़ियों से आए 1 दर्जन से अधिक दबंगों ने उसका अपहरण कर मारा पीटा और उसे जान से मारने की धमकी दी है। जिसकी शिकायत थाने में की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ए

Feb 01, 2025 - 14:32
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-02-01-at-7.04.11-PM.jpeg

रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने शनिवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि, उसके पति और उसके साथ गाड़ियों से आए 1 दर्जन से अधिक दबंगों ने उसका अपहरण कर मारा पीटा और उसे जान से मारने की धमकी दी है। जिसकी शिकायत थाने में की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए लिए तरह-तरह की योजनाएं चल रही है। लेकिन यह योजनाएं, उस समय धरी की धरी रह जाती है, जब महिला न्याय के लिए दर-दर ठोकरे खा रही हो और पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा रही हो, तो न्याय कैसे मिलेगा, जानकारी प्राप्त अनुसार बता दें कि मिल एरिया थाना क्षेत्र के पूरे सोहबत तकिया अमावां की रहने वाली निशा पुत्री खलील अहमद ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि, उसका अपने पति से दहेज की मांग को लेकर विवाद चल रहा है। 20 जनवरी को उसके पति अपने दबंग साथियों के साथ, दो गाड़ी से आए और उसे जबरन रात्रि में अपहरण कर ले जाने लगे, इस दौरान अजीम अली अली, रासिव अली, समी आसीन अली उर्फ मुन्ना, बबलू, नफीस फैजान, शाहबाज, सोनू, बाबू राजा, असमीन, शकीला बानो, राबिया उर्फ गुड्डी, रणजीत सिंह आसमा समस्त निवासी केचरी बड़ा गांव थाना रसूलाबाद जिला कानपुर देहात से सभी असलहा व धारदार हथियार से लैस होकर कानपुर देहात से आए थे और इस दौरान उसके साथ जमकर मारपीट भी की गई, महिला के चीखने चिल्लाने पर परिवार के लोग व ग्रामीण एकत्रित हो गए तो, उसकी जान बच इस दौरान अनीश पर कट्टे से फायरिंग करने का भी आरोप लगा है। मारपीट करने आए उसके पति और दबंग मौके से फरार हो गए, जिसको लेकर पीड़िता ने कानपुर देहात निवासी पति और एक दर्जन सहित आए दबंग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की, लेकिन महिला की शिकायत पर थाने की पुलिस ने भी अनसुना कर दिया, थाने से न्याय न मिलने पर विवाहिता ने एसपी की चौखट पर पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है और मारपीट करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग के साथ जान माल की गुहार भी लगाई है। पीड़िता ने बताया कि उसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है वह मुकदमे में हाजिर नहीं हो रहा है। पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित थाने की पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User