पत्नी ने प्रेमी के संग मिलकर पति को गोली मरवाकर करा दी हत्या, पुलिस ने 12 घंटे में किया घटना का खुलासा

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मलिन का पुरवा गाँव में 7 अप्रैल को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यह फ्री प्लानिंग के तहत पत्नी ने अपने पति को रामनवमी के दिन ग्राम सभा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बुलाया था। वही पत्नी ने अपने प्रेमी को भी बुला लिया था। क्यों

Apr 08, 2025 - 15:55
Updated: 1 year ago
0 0
rbl-5.jpg

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य

रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मलिन का पुरवा गाँव में 7 अप्रैल को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यह फ्री प्लानिंग के तहत पत्नी ने अपने पति को रामनवमी के दिन ग्राम सभा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बुलाया था। वही पत्नी ने अपने प्रेमी को भी बुला लिया था। क्योंकि अय्याशी की जो मयार होती है। वह ना ससुराल में बंद होती है और ना ही मायके में अनवरत चलती ही रहती है। इसी हवस की भूख को मिटाने के लिए जहाँ एक पत्नी ने अपने पति को बुलाया था वही अपने प्रेमी को भी बुला लिया था। रात में नवमी पर कार्यक्रम चल रहा था। तभी मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी गांव से कुछ दूर पर जाकर संबंध बना रहे थे, तभी पति को भनक लगने पर वह भी वहां पहुंच गया और पत्नी को उसके प्रेमी के साथ संबंध बनाते हुए देख लिया। जिसका विरोध किया, तो उसकी पत्नी के प्रेमी ने उसे वहीं पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी अनुसार बता दें की पुलिस की जांच में जो खुलासा हुआ, वह चौकाने वाला हुआ है। आरोपीयों ने सिर्फ हत्या की साजिश रची, बल्कि पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। म्रतक मनीष सैनी की पत्नी रूबी ने सुनील कुमार प्रेमी ने पिस्टल बिहार के आरा मंगवाया था और पति को गोली मारकर भागने का प्रयास किया। हालाँकि, पुलिस ने गहन जाँच के बाद दोनों को पकड़ लिया।

मंगलवार को एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए बताया कि, पुलिस को शक के आधार पर आरोपियों पर नजर रखनी शुरू की थी। सबूतों और गवाहों के बयान के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मृतक मृतक मनीष सैनी उम्र 32 वर्ष के परिवार वालों ने भी पत्नी और उसके प्रेमी पर संदेह जताया था और नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने हत्या और साजिश के आरोप में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जाँच में यह भी पता चला कि प्रेमी पहले से ही पत्नी के साथ अवैध संबंध रखता था और दोनों ने मिलकर पति को मारने की योजना बनाई थी। रूबी और सुनील कुमार को पुलिस में गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है और आगे की विधि कार्रवाई में जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User