पलामू के युवा समाजसेवी अभिमन्यु सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से की मुलाकात

पलामू : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बुलावे पर पलामू के युवा समाजसेवी अभिमन्यु सिंह ने लखनऊ जाकर उनसे मुलाकात किया और क्षेत्र की समस्याओं से और पार्टी की गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया। मालूम हो कि युवा समाजसेवी नेता अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह के धर्मपत्नी अंजू सिंह समाजवादी पार्टी के टिकट पर

Nov 29, 2024 - 15:16
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-11-29-at-7.31.51-PM.jpeg

पलामू : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बुलावे पर पलामू के युवा समाजसेवी अभिमन्यु सिंह ने लखनऊ जाकर उनसे मुलाकात किया और क्षेत्र की समस्याओं से और पार्टी की गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया। मालूम हो कि युवा समाजसेवी नेता अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह के धर्मपत्नी अंजू सिंह समाजवादी पार्टी के टिकट पर विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से झारखंड में संपन्न हुए विधानसभा का चुनाव लड़ी थी, लेकिन उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर अभिमन्यु सिंह ने कई मुद्दों पर चर्चा की अखिलेश यादव ने अभिमन्यु सिंह से कहा कि उनकी पत्नी अंजू सिंह चुनाव जरूर हारी है, लेकिन हिम्मत नहीं हारी है। मैदान में डटे रहिए जनता के लिए संघर्ष करते रहिए, सफलता अवश्य मिलेगी। इसके लिए अभिमन्यु सिंह ने समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User