पलामू सांसद से मिलकर सौंपा मांग-पत्र, जनसमस्याओं से कराया अवगत

सतबरवा : रविवार को समाजसेवी आशीष कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल पलामू सांसद विष्णु दयाल राम से मिलकर उन्हें प्रखंड क्षेत्र की कई जनसमस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने सांसद को एक मांग-पत्र सौंपकर क्षेत्र की समस्याओं का निदान करने का आग्रह किया। सौंपे गए मांग-पत्र में उन्होंने पोंची गांव

Jan 19, 2025 - 14:34
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-01-19-at-7.41.20-PM.jpeg

सतबरवा : रविवार को समाजसेवी आशीष कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल पलामू सांसद विष्णु दयाल राम से मिलकर उन्हें प्रखंड क्षेत्र की कई जनसमस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने सांसद को एक मांग-पत्र सौंपकर क्षेत्र की समस्याओं का निदान करने का आग्रह किया। सौंपे गए मांग-पत्र में उन्होंने पोंची गांव में बांध निर्माण, हलुमाड गांव में फूठहारा नाला पर बांध निर्माण, बारी गांव में मेन कैनाल से मिनी कैनाल खामडीह को जोड़ने सहित कई जनसरोकार से जुड़ी समस्याओं को हल करने का आग्रह किया। आशीष कुमार सिन्हा ने बताया कि सांसद ने भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं समाधान करते हुए किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में आशीष कुमार सिन्हा, सिकंदर भुइयां, मनोज मेहता, नंदू प्रजापति, रामलाल सिंह सहित कई लोग शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User