पलिहारी गुरुडीह पंचायत के भीखा आहरा तालाब के श्रद्धा स्थल पर गुमटी रख किया गया अतिक्रमण

आदेश के बाद भी नही हटाया जा सका आज तक यह गुमटी गोमिया पलिहारी गुरुडीह पंचायत स्थित भीखाआहरा तालाब स्थित श्रद्धा स्थल में देवकीनंदन नायक एक व्यक्ति द्वारा गुमटी बैठ करके अतिक्रमण कर लिया गया है। जिसमें गोमिया के ग्रामीण को श्रद्धा कर्म करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में

May 15, 2024 - 13:08
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240515-WA0027.jpg

आदेश के बाद भी नही हटाया जा सका आज तक यह गुमटी

गोमिया पलिहारी गुरुडीह पंचायत स्थित भीखाआहरा तालाब स्थित श्रद्धा स्थल में देवकीनंदन नायक एक व्यक्ति द्वारा गुमटी बैठ करके अतिक्रमण कर लिया गया है। जिसमें गोमिया के ग्रामीण को श्रद्धा कर्म करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में काली मंदिर संचालन समिति के किशोर साहू, प्रदीप रवानी, राजेंद्र रजक, धनेश्वर प्रसाद, आदित्य पाण्डेय, केदार रवानी, विपिन नायक, बसंत जायसवाल सहित ग्रामीणो ने बताया कि इस संबंध में बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी ने गोमिया के अंचल अधिकारी को अतिक्रमित गुमटी को हटाने का आदेश दिया था, लेकिन इस संबंध में गोमिया के अंचल अधिकारी द्वारा उक्त अवैध गुमटी को हटाने के लिए किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। श्रद्धा कर्म स्थल पर जिला परिषद बोकारो द्वारा पेपर ब्लॉक का कार्य किया जा रहा है। उक्त अवैध गुमटी गोमिया आंचल द्वारा नहीं हटाए जाने से संवेदक द्वारा पेपर ब्लॉक का कार्य भी बंद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User