पांकी विधानसभा चुनाव में दूसरी बार विजयी हुए डॉ. शशिभूषण मेहता, क्षेत्र में जश्न का माहौल

पांकी विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर से कुशवाहा डॉक्टर शशिभूषण मेहता को विधायक के रूप में विजयी घोषित किया है। दूसरी बार विधायक बनने पर उनके समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने जोरदार जश्न मनाया। विजय जुलूस के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल छाया रहा। डॉ. मेहता ने अपनी विजय यात्रा की शुरुआत

Nov 24, 2024 - 13:59
Updated: 2 years ago
0 0
shashi.jpg

पांकी विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर से कुशवाहा डॉक्टर शशिभूषण मेहता को विधायक के रूप में विजयी घोषित किया है। दूसरी बार विधायक बनने पर उनके समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने जोरदार जश्न मनाया। विजय जुलूस के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल छाया रहा। डॉ. मेहता ने अपनी विजय यात्रा की शुरुआत पांकी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों जैसे नीलांबर-पीतांबरपुर, मनातू, पदमा, चक, तरहसी, सगालिम, कोनवाई, तेतराई, पांकी लोहरसी आदि स्थानों से की। इस दौरान हर स्थान पर समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। विजय जुलूस के साथ रंग-गुलाल और बम-पटाखों की गूंज से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जुलूस में फूलों की मालाओं और अबीर-गुलाल से सज्जित समर्थकों ने उनका स्वागत किया। जगह-जगह मिठाइयां बांटी गईं और डीजे की धुन पर लोग झूमते नजर आए। इस मौके पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखा गया। डॉ. शशिभूषण मेहता के साथ इस विजय यात्रा में क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व भी शामिल रहे। चर्चित व्यवसायी रामदास साहू, भाजपा नेत्री लवली गुप्ता, मंजूलता दुबे, वीरेंद्र वर्मा, संतोष वर्मा, श्रीकांत सिंह और शत्रुघ्न सिंह ने जुलूस में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। डॉ. मेहता ने सभी समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "यह जीत केवल मेरी नहीं है, यह पांकी की जनता की जीत है। क्षेत्र के विकास और जनसेवा का जो सपना मैंने देखा है, उसे पूरा करने में मैं कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।"उनकी इस जीत ने पांकी विधानसभा के हर वर्ग के लोगों में नई उम्मीदें जगाई हैं। समर्थकों का कहना है कि यह उनकी सेवा और क्षेत्र के प्रति समर्पण का परिणाम है। चुनाव परिणाम आने के बाद पांकी क्षेत्र में चारों ओर जश्न का माहौल है। लोग न केवल जश्न मना रहे हैं, बल्कि एक बेहतर भविष्य की उम्मीद भी कर रहे हैं। डॉ. शशिभूषण मेहता की यह जीत पांकी के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की शुरुआत मानी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User