पानी टंकी निर्माण में मानक के विपरीत हो रहे कार्य को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध

रायबरेली :- जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति का अधिकारी व ठेकेदार माखौल उड़ा रहे हैं। जिले में तैनात जिम्मेदार अधिकारी लगातार हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। यहां शान द्वारा आम जनमानस के लिए पानी की कमी ना हो इसके लिए लाखों रुपए खर्च कर ग्रामीणों के

Feb 17, 2024 - 12:52
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240217-WA0027.jpg

रायबरेली :- जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति का अधिकारी व ठेकेदार माखौल उड़ा रहे हैं। जिले में तैनात जिम्मेदार अधिकारी लगातार हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। यहां शान द्वारा आम जनमानस के लिए पानी की कमी ना हो इसके लिए लाखों रुपए खर्च कर ग्रामीणों के लिए पानी की व्यवस्था कराई जा रही है। लेकिन यहां ठेकेदारों द्वारा जमकर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है। अमावां ब्लॉक के ताजपुर गांव में सरकार द्वारा पानी की टंकी बनवायी जा रही है। जिसमे ठेकेदार की मनमानी के आगे किसी की नही चल पा रही है। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों द्वारा पीली ईंट के प्रयोग को मना किया गया । लेकिन निर्माण कार्य को ठेकेदार द्वारा नही रोका गया। प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार व अन्य ग्रामीणो द्वारा कार्य को रुकवा दिया गया है। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि टंकी का बेस भी खराब मसाले से तैयार किया गया है। वहीं ठेकेदार ने बताया कि मजदूरों ने सही ईंट खत्म होने पर अपने मन से पीली ईंट लगा दी है। जबकि प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि पूरी बाउंड्रीवाल ही पीली ईंट से बनाई गई है। एक्स0ई0एन0 जनार्दन से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका नम्बर बंद पाया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User