पारिवारिक कलह के चलते एक व्यक्ति ने शारदा नहर में लगाई छलांग

रिपोर्ट : शिवा मौर्य भदोखर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को एक व्यक्ति ने पारिवारिक कलह के चलते शारदा नहर में छलांग लगा दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन के लिए गोताखोरों की मदद से छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार बुधवार शाम करीब 5 बजे भदोखर थाना क्षेत्र के बेहटा खुर्द गांव निवा

Feb 26, 2025 - 15:16
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-02-26-at-7.26.05-PM.jpeg

रिपोर्ट : शिवा मौर्य

भदोखर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को एक व्यक्ति ने पारिवारिक कलह के चलते शारदा नहर में छलांग लगा दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन के लिए गोताखोरों की मदद से छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार बुधवार शाम करीब 5 बजे भदोखर थाना क्षेत्र के बेहटा खुर्द गांव निवासी रंजीत कुमार उम्र करीब 36 वर्ष पुत्र नन्हू ने पारिवारिक कलह के चलते शारदा नहर में छलांग लगा दी है। गहरे पानी में जाने की वज़ह डूब गया। घटना की जानकारी पर पहुंची भदोखर थाने की पुलिस टीम गोताखोरों की मदद से जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति नशे का आदी था, जिसकी शादी हो चुकी थी, एक बच्चा है जिसकी उम्र 1 वर्ष है। रंजीत कुमार आए दिन परिवार के साथ झगड़ा करता रहता था। इस संबंध में थाना अध्यक्ष दया नंद तिवारी ने बताया कि जल्द ही शव को गोताखोरों की मदद से खोजा जाएगा। पुलिस काफी देर से गोताखोरों की मदद से शव की छानबीन में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User