पारिवारिक कलह से तंग आकर अधेड़ ने की आत्म हत्या

उप निरीक्षक संजय पाठक, कांस्टेबल सुजीत कुमार, कांस्टेबल रीतेश सचान ने पेश की मानवता की मिशाल सरेनी रायबरेली मंगलवार की शाम को थाना क्षेत्र के एक गांव में गृह कलह से तंग आकर युवक ने फांसी पर लटक कर जान दे दिया। इससे कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया ह

Jan 30, 2024 - 21:07
Updated: 2 years ago
0 0
untitled_design_44_0-sixteen_nine.jpg

सरेनी रायबरेली मंगलवार की शाम को थाना क्षेत्र के एक गांव में गृह कलह से तंग आकर युवक ने फांसी पर लटक कर जान दे दिया। इससे कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव के रहने वाले भूपेंद्र सिंह उर्फ भोला सिंह उम्र करीब 38 वर्ष पुत्र विजयपाल सिंह आज शाम समय करीब 4:00 बजे गांव के पूर्व दिशा में महुआ के पेड़ पर चढ़कर मफलर का फंदा बनाया और फांसी पर लटक गए। फसल की रखवाली कर रहे लोगों ने जब उसे फांसी पर लटका देखा, तो ग्राम प्रधान प्रतिनिधी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी तो तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रस्सी के सहारे उसे फांसी से उतार लिया गया, लेकिन भूपेंद्र सिंह की सांस थम चुकी थी। घटना से मृतक की पत्नी प्रिया सिंह बेटे वंश 8 वर्ष शुभ 5 वर्ष का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है ग्रामीणों ने बताया कि मृतक ग्रह कल से परेशान था उधर कोतवाल संजय कुमार का कहना है, कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा रिपोर्ट आने पर तस्वीर साफ हो जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User