पिछरी में धूमधाम से मनाया गया बाहा बोंगा सरहुल महोत्सव, मांदर की थाप पर झूमे लोग

रिपोर्ट : अविनाश कुमार पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पिछरी दक्षिणी पंचायत के पिपराडीह जाहेरथान में गुरुवार शाम को सरहुल पूजा समिति की ओर से बाहा बोंगा (सरहुल) महोत्सव का आयोजन किया गया। जाहेरथान में नायके बाबा सुरेश मुर्मू, शिवकुमार मुर्मू, रूपलाल मुर्मू व भदरू मुर्मू ने सखुआ फूल, महुआ फूल, धधकी फूल से मा

Mar 22, 2025 - 14:28
Updated: 1 year ago
0 0
bermo-4.jpg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पिछरी दक्षिणी पंचायत के पिपराडीह जाहेरथान में गुरुवार शाम को सरहुल पूजा समिति की ओर से बाहा बोंगा (सरहुल) महोत्सव का आयोजन किया गया। जाहेरथान में नायके बाबा सुरेश मुर्मू, शिवकुमार मुर्मू, रूपलाल मुर्मू व भदरू मुर्मू ने सखुआ फूल, महुआ फूल, धधकी फूल से मारंगबुरू की पूजा की। यहां पिछरी दक्षिणी पंचायत के ग्यारह टोला की आदिवासी समाज की पुरुष-महिलाएं व युवतियां परंपरागत वेशभूषा में मांदर की थाप में नृत्य किया। इस दौरान म्यूजिक ग्रुप द्वारा संथाली लोकगीत की प्रस्तुति की गई। सरहुल महोत्सव में मुख्य अतिथि ढ़ोरी जीएम रंजय सिन्हा सहित झामुमो जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी, पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, जिप सदस्य अशोक मुर्मू, भाजपा नेता देवीदास व गणेश मिश्रा ने भी मांदर की थाप पर नृत्य किया। झामुमो जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी, जिप सदस्य अशोक मुर्मू ने कहा कि सरहुल लोगों को उत्साहित करने वाला प्राकृतिक पर्व है।

इस दौरान पूजा समिति के लोगो ने अतिथियों को सखुआ फूल व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि देवीदास, पूर्व मुखिया छत्रधारी मिश्रा, शैलेश कुमार, डॉ अनीता मुर्मू, डॉ रतन मांझी, समिति अध्यक्ष शंकर मुर्मू, उपाध्यक्ष अनिल मुर्मू, सचिव शंकर हेम्ब्रम, उपसचिव रमेश टुडू, जगेश्वर टुडू, सुनिल हंसदा, फागू मुर्मू, अघनु टुडू, सुबोध मुर्मू, बाबुलाल, शिवनाथ बास्के आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User