पिछरी में नम आँखों से माँ दुर्गा की विदाई
चैती दुर्गा पूजा व रामनवमी महोत्सव पर हुआ भंडारा पिछरी स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में चैती दुर्गा पूजा नवरात्र व रामनवमी महोत्सव पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे गाँव सहित हजारों की संख्या में महिला-पुरुष व बच्चों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं पिछरी बस्ती स्थित दुर्गा मंदिर से मां
चैती दुर्गा पूजा व रामनवमी महोत्सव पर हुआ भंडारा
पिछरी स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में चैती दुर्गा पूजा नवरात्र व रामनवमी महोत्सव पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे गाँव सहित हजारों की संख्या में महिला-पुरुष व बच्चों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं पिछरी बस्ती स्थित दुर्गा मंदिर से मां दुर्गे की भव्य शोभा यात्रा बाजे गाजे और ढोल नगाड़े के साथ निकाली गई। जय मां दुर्गे, जय माता दी के जयकारे से पूरा पिछरी गूंज उढा। बड़ी संख्या में युवक बाजे की धुन पर झुम रहे थे।पिछरी बस्ती दुर्गा मंदिर से प्योर ढोरी मोड फुसरो - जैनामोड़ मुख्य मार्ग होते हुए दामोदर नदी तक पहुंची। वहीं देर रात दामोदर नदी पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)