पिछरी में मना सरहुल पर्व, मांदर की थाप पर झूमे लोग

पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पिछरी दक्षिणी पंचायत के पिपराडीह जाहेरथान में गुरुवार को सरहुल पूजा समिति, पिछरी की ओर से बाहा बोंगा (सरहुल) महोत्सव का आयोजन किया गया। जाहेरथान में नाया सुरेश मुर्मू, शिवकुमार मुर्मू, रूपलाल मुर्मू व भदरू मुर्मू ने सखुआ फूल, महुआ फूल, धधकी फूल से मारंगबुरू की पूजा की। इसके बा

Mar 28, 2024 - 14:21
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-28-at-7.32.21-PM.jpeg

पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पिछरी दक्षिणी पंचायत के पिपराडीह जाहेरथान में गुरुवार को सरहुल पूजा समिति, पिछरी की ओर से बाहा बोंगा (सरहुल) महोत्सव का आयोजन किया गया। जाहेरथान में नाया सुरेश मुर्मू, शिवकुमार मुर्मू, रूपलाल मुर्मू व भदरू मुर्मू ने सखुआ फूल, महुआ फूल, धधकी फूल से मारंगबुरू की पूजा की। इसके बाद नृत्य प्रतियोगिता हुई, जिसमें 11 टोला की समाज की पुरुष-महिलाएं व युवतियां परंपरागत वेशभूषा में सरहुल महोत्सव में शामिल हुए। मुख्य अतिथि सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी सहीत भाजपा नेता विक्रम पांडेय, भाजपा नेता प्रकाश सिंह, आजसू पार्टी के बेरमो विधानसभा प्रभारी काशीनाथ सिंह, आजसु के केंद्रीय महासचिव संतोष महतो, जिला अध्यक्ष सचिन महतो, झामुमो जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी, जिप सदस्य अशोक मुर्मू ने भी मांदर की थाप पर नृत्य किया। सांसद श्री चौधरी ने कहा कि हम सभी को वातावरण की शुद्धता के लिए पेड़-पौधे लगाना होगा। हमारा जीवन प्रकृति से जुड़ा हुआ है। यह पर्व हमें प्रकृति व संस्कृति से जोड़े रखती है। कहा कि यह प्रकृति का पर्व है और सभी को प्रकृति का महत्व समझना चाहिए और इसकी रक्षा के लिए संकल्प लेना चाहिए। कहा कि सभी को प्रकृति पर्व की बधाई दी और कहा कि प्रकृति की रक्षा हमारी प्राथमिकता में होनी चाहिए। भाजपा नेता विक्रम पांडेय, भाजपा नेता प्रकाश सिंह, आजसू पार्टी के बेरमो विधानसभा प्रभारी काशीनाथ सिंह, आजसु के केंद्रीय महासचिव संतोष महतो, झामुमो जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी, जिप सदस्य अशोक मुर्मू ने कहा कि प्रकृति पर्व सरहुल लोगों को उत्साहित करने वाला और जनजातीय समुदाय के समृद्ध जीवन को दर्शाता है। आधुनिकता के इस दौर में सरहुल पर्व से हमें सीख मिलती है कि प्रकृित से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए. इसे पूजने की जरूरत है।

इस दौरान पूजा समिति के लोगो ने अतिथियों को सखुआ फूल व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर अध्यक्ष शंकर मुर्मू, सचिव बिरेन टुडू, कोषाध्यक्ष रमेश टुडू, मुन्ना टुडू, उपध्यक्ष रवि मरांडी, उपसचिव शंकर हेम्ब्रम, उपकोषाध्यक्ष राजेन्द्र हाँस्दा, सलाहकार अनिल मुर्मू, संगठन पदाधिकारी सुनिल हाँस्दा, मिडिया प्रभारी शिवलाल बास्के, सोशल मिडिया प्रभारी परगन मुर्मू, सुबोध मुर्मू, मार्टिन नाग, रामेश टुडू, घुनू हॉस्दा आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User