पीएम श्री नवोदय विद्यालय के शिक्षकों व प्रधानाचार्य ने बाटी पोषण पोटली

रायबरेली जनपद में चल रहे 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान अंतर्गत गुरुवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जनपद रायबरेली द्वारा प्रधानाचार्य चंदन वागीश तथा जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.अनुपमअनुपम सिंह की उपस्थिति में 51 टीबी मरीजों को पोषण पोटली प्रदान की गई। इस अवसर पर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के

Mar 21, 2025 - 01:38
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-03-20-at-9.05.09-PM-scaled.jpeg

रायबरेली जनपद में चल रहे 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान अंतर्गत गुरुवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जनपद रायबरेली द्वारा प्रधानाचार्य चंदन वागीश तथा जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.अनुपमअनुपम सिंह की उपस्थिति में 51 टीबी मरीजों को पोषण पोटली प्रदान की गई। इस अवसर पर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक गण अवनीश सिंह, मनोज पांडे, सीमासिंह,ओपी सिंह, एम एन तिवारी, दिनेश दुबे, रीना रानी, टीबी कार्यक्रम से विश्व स्वास्थ्य संगठन सलाहकार डॉ. कार्थी विजय, डीपीसी अभय एवं संबंधित वरिष्ठ पर्यवेक्षक श्री करुणा शंकर मिश्रा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा भविष्य में भी टीबी मरीजों को पोषण पोटली तथा अन्य प्रकार से सहायता देने हेतु आश्वासन प्रदान किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा प्रधानाचार्य महोदय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस पुनीत कार्य में समाज के अन्य लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User