पीठासीन/मतदान कार्मिकों के प्रथम प्रशिक्षण मे 32 मतदान कर्मी रहे अनुपस्थित

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पीठासीन  अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण फीरोज गांधी महाविद्यालय, रायबरेली में आयोजित किया गया। दो पालियों में आयोजित उक्त प्रशिक्षण में कुल 1600 पीठासीन कार्मिकों को सैद्धान्तिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें से  कुल 32 मतदान कार्मिक

Apr 16, 2024 - 04:56
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240416-WA0024.jpg

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पीठासीन  अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण फीरोज गांधी महाविद्यालय, रायबरेली में आयोजित किया गया। दो पालियों में आयोजित उक्त प्रशिक्षण में कुल 1600 पीठासीन कार्मिकों को सैद्धान्तिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें से  कुल 32 मतदान कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। प्रथम पाली में 14 और द्वितीय पाली में 18 अनुपस्थित रहे। जिला विकास अधिकारी ने सभी अनुपस्थित कार्मिकों को उनके कार्यालयाध्यक्ष के माध्यम से निर्देशित किया है कि वह 16 अप्रैल को  उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें। अनुपस्थित कार्मिकों द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त न करने की दशा में सम्बन्धित कार्मिकों के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के अन्तर्गत संज्ञेय अपराध मानते हुए विधिसम्मत कार्यवाही की जायेगी।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण


जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने फिरोज गांधी कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मियों को मतदान संबंधी जरूरी जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी गहनता से प्रशिक्षण प्राप्त कर ले, जिससे मतदान वाले दिन किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User