पीड़ित परिवार ने लेखपाल पर लगाया 25000 रुपए लेने का आरोप, डीएम से शिकायत

रायबरेली में योगी सरकार की शख्ती के बाद भी व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लग पा रही है। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे एक पीड़ित ने लेखपाल पर महिला से रुपए लेने का आरोप लगाया है और शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। आपको बता दें कि आज दिनाँक 16 फरवरी 2024 दिन शुक्रवार को रायबरेली जनपद के ऊंचाहार

Feb 16, 2024 - 11:31
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240216-WA0043.jpg

रायबरेली में योगी सरकार की शख्ती के बाद भी व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लग पा रही है। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे एक पीड़ित ने लेखपाल पर महिला से रुपए लेने का आरोप लगाया है और शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। आपको बता दें कि आज दिनाँक 16 फरवरी 2024 दिन शुक्रवार को रायबरेली जनपद के ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के प्रताप का पूर्व मिर्जापुर एहारी गांव के रहने दीपू यादव नाम के पीड़ित युवक ने अपने परिजनों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और ऊंचाहार तहसील के लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए डीएम कार्यालय में शिकायती पत्र दिया और जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की पीड़ित का आरोप है। कि उसकी बहन गांव में छप्पर डालकर रह रही है। जिससे लेखपाल ने ₹25000 ले लिए उसके बाद भी अब फिर से ₹25000 कि लेखपाल द्वारा मांग की जा रही है पैसे ना देने पर पीड़ित को धमकी दी जा रही है कि छप्पर हटवा दिया जाएगा और जेसीबी चला कर सारा कुछ बराबर कर दिया जाएगा अधिकारियों से शिकायत करने पर भी लेखपाल द्वारा तरह-तरह की धमकी पीड़ित परिवार को दी जा रही है। फिलहाल जिलाधिकारी ने पीड़ित को कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User