पीड़िता कोतवाली ऊंचाहार में शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

जनपद के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत बस स्टॉप के पास का एक ऐसा मामला सामने आया है। प्रार्थिनी गुड़िया निवासी रफीक नगर वार्ड नंबर 7 बस स्टॉप ऊंचाहार ने थाना कोतवाली ऊंचाहार को एक शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि अपने भाई राजू की शादी मयफूबी बानो, पुत्री नथ्थू उर्फ नसरुद्दीन, निवासी अफजलपुर उमारी

Feb 06, 2024 - 06:55
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-02-06-at-5.39.31-PM.jpeg

जनपद के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत बस स्टॉप के पास का एक ऐसा मामला सामने आया है। प्रार्थिनी गुड़िया निवासी रफीक नगर वार्ड नंबर 7 बस स्टॉप ऊंचाहार ने थाना कोतवाली ऊंचाहार को एक शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि अपने भाई राजू की शादी मयफूबी बानो, पुत्री नथ्थू उर्फ नसरुद्दीन, निवासी अफजलपुर उमारी, तहसील सिराथू जनपद कौशांबी के साथ दिनांक 07 दिसंबर 2023 को हुई थी। शादी के बाद 9 दिसंबर 2023 को राजू के पत्नी को आने के लिए लड़की के घर वालों को बुलाया गया। लड़की के घर वाले राजू के घर समय से आ गए और इधर लड़के के घर वाले मेहमानों के सेवा सत्कार में लग रहे। इसी बीच मौका पाकर राजू की पत्नी मयफूबी बानो को उनके घर वाले बिना बताए लेकर चले गए। जिसका विरोध प्रार्थिनी के घर वाले किया तो लड़की के पिता नथ्थू उर्फ नसरुद्दीन, माता हजरा बानो, मोहम्मद कदीर पुत्र अब्दुल मजीद कुरैशी व लड़की का भाई और कुछ अज्ञात लगभग 10 लोगों ने लड़के के घर का घेराव करके गाली गलौज व मारपीट पर आमादा हो गए। जिसकी सूचना तत्काल थाना कोतवाली ऊंचाहार को किया गया। मौके पर घटनास्थल पर ऊंचाहार पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझा बुझा कर चले गए, लेकिन प्रार्थनीय का कहना है, कि विपक्षी लड़की के घर वाले आए दिन नए-नए आरोप लगाकर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दिया करते हैं और कहते हैं, की फर्जी मुकदमे में फंसा देंगे इसी संबंध में पीड़िता गुड़िया ने थाना कोतवाली ऊंचाहार को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User