पुलिस का जन शिकायत समाधान कार्यक्रम को लेकर नुक्कड़ नाटक

रिपोर्ट : अविनाश कुमार बोकारो पुलिस का कल जन शिकायत समाधान कार्यक्रम है। जिसको लेकर आज बोकारो के कई जगह सहयोगिनी संस्था द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन कर जनजागरुकता का कार्य किया गया। बोकारो के दूंदीबाद बाजार में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोकारो के डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि जन शिक

Sep 09, 2024 - 14:07
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-09-at-7.24.49-PM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

बोकारो पुलिस का कल जन शिकायत समाधान कार्यक्रम है। जिसको लेकर आज बोकारो के कई जगह सहयोगिनी संस्था द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन कर जनजागरुकता का कार्य किया गया। बोकारो के दूंदीबाद बाजार में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोकारो के डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि जन शिकायत समाधान हेतु आयोजित कार्यक्रम में महिला सुरक्षा एवं गुमशुदा बच्चों से संबंधित मामले सहित जीरो एफआईआर, ऑनलाइन एफआईआर, डायल 112, डायल 1930, मानव तस्करी एवं डायन प्रताड़ना, नशीला पदार्थ का सेवन और सामाजिक तत्वों का जमावडा, सुरक्षा मूलक उपाय, संपत्ति मूलक अपराध, साइबर अपराध, चिटफंड के मामलों की शिकायत की जा सकती है। बोकारो जिले के आईटीआई कैंपस चास, पिंडराजोड़ा, डीवीसी प्लस टू हाई स्कूल चंद्रपुरा, सेक्टर 2D कला केंद्र बोकारो तथा मध्य विद्यालय सीवनडीह मारागरी में कल जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । जिसमें सभी आम लोग आमंत्रित हैं । उनकी शिकायत दर्ज की जाएगी । इसको लेकर के व्हाट्सएप नंबर ईमेल आईडी भी जारी की गई है जिसके माध्यम से भी शिकायत की जा सकती है।

सहयोगिनी द्वारा राम मंदिर, सेक्टर 4, दूंदीबाग में नुक्कड़ नाटक कर महिला हिंसा, साइबर अपराध, बाल हिंसा आदि की जानकारी गीत संगीत तथा नाटक के माध्यम से दी गई। इस दौरान सिटी थाना के इंस्पेक्टर कुमार दास ,सहयोगिनी के गौतम सागर, कुमार गौरव, अशोक कुमार महतो, पायल कुमारी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में बताया गया कि लोगों की शिकायतें ऑफलाइन भी जमा होंगी और इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप जो भी शिकायत करेंगे, आपको उसकी पावर्ती रसीद दी जाएगी। इसके साथ एक नंबर भी दिया जाएगा, जिसके जरिए आम जनता यह पता लगा सकेगी कि उनकी शिकायतों पर क्या कार्रवाई हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User