पुलिस के छापेमारी मे हुआ खुलासा, चल रहा था देह व्यापार का धंधा

गोमिया मोड़ के समीप स्थित राजस्थान लॉज में शुक्रवार को देर शाम पुलिस छापेमारी के दौरान अवैध देह व्यापार का मामला का उजागर हुआ है। शनिवार को गोमिया थाना में पुलिस इंस्पेक्टर महेश प्रसाद सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गोमिया मोड़ के आसपास स्थित होटल में अवैध देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसक

Mar 30, 2024 - 13:38
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-30-at-7.00.32-PM.jpeg

गोमिया मोड़ के समीप स्थित राजस्थान लॉज में शुक्रवार को देर शाम पुलिस छापेमारी के दौरान अवैध देह व्यापार का मामला का उजागर हुआ है। शनिवार को गोमिया थाना में पुलिस इंस्पेक्टर महेश प्रसाद सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गोमिया मोड़ के आसपास स्थित होटल में अवैध देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसकी सूचना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को देते हुए उनके निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया। जिसमें पुलिस निरीक्षक महेश प्रसाद सिंह, आइइएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो, गोमिया थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता, बेरमो महिला थाना प्रभारी सुमन कुमारी सहित आरक्षी बल के साथ शुक्रवार को राजस्थान लॉज में छापेमारी कर तलाशी लिया गया। जिसमें दो महिला एवं चार पुरुष कमरे में पाए गए सभी छः लोगों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इन सभी से पूछताछ करने पर बताया गया कि लॉज में देह व्यापार लॉज के मालिक दिलीप साव के सहमती से होता है।

इसी काम के लिए ये लोग यहां पर आए थे। इस संबंध में गोमिया थाना कांड संख्या-29/2024 दिनांक 29/3/2024 धारा -290 भादवि एवं 3/4/5/6 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के अंतर्गत लॉज मालिक दिलीप साव एवं गिरफ्तार छ: व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। वहीं गिरफ्तार छः व्यक्तियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन लोगो क तेनुघाट जेल भेज दिया गया। वहीं होटल संचालक फरार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User