पुलिस ने कटेया नगर में किया फ्लैग मार्च

कटेया नगर में पुलिस अर्ध सैनिक बलों के साथ गुरुवार को फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को बीएसएफ की एक टुकड़ी कटेया पहुंची। फोर्स के पहुंचने के बाद कटेया थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में नगर के विभिन्न सड़कों पर फ्लैग मार्च

Mar 14, 2024 - 16:16
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-9.12.48-PM.jpeg

कटेया नगर में पुलिस अर्ध सैनिक बलों के साथ गुरुवार को फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को बीएसएफ की एक टुकड़ी कटेया पहुंची। फोर्स के पहुंचने के बाद कटेया थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में नगर के विभिन्न सड़कों पर फ्लैग मार्च निकाली गई। फ्लैग मार्च थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए निकाली गई। फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकलकर बस स्टैंड, दुहौना रोड, भलूही रोड, रसौती रोड, पकहां रोड एवं यूपी के बनकटा जाने वाली सड़कों पर की गई। फ्लैग मार्च के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज कुमार दुबे, पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार, मुकेश कुमार, संजय कुमार व अर्धसैनिक बल के जवान मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User