पुलिस ने गोवंशों से भरा एक कंटेनर को किया जप्त

एक मवेशी की हुई मौत बिहार से बंगाल जा रही थी कंटेनर डुमरी के प्रतापपुर के समीप पुलिस ने गोवंशों से भरा हुआ एक कंटेनर को जप्त करने में सफलता हासिल कि है। घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद को गुप्त सूचना मिली थी कि गोवंशों से भरा हुआ एक कंटेनर बिहार से बंग

Jun 10, 2024 - 09:22
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-06-10-at-11.48.51-AM.jpeg

डुमरी के प्रतापपुर के समीप पुलिस ने गोवंशों से भरा हुआ एक कंटेनर को जप्त करने में सफलता हासिल कि है। घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद को गुप्त सूचना मिली थी कि गोवंशों से भरा हुआ एक कंटेनर बिहार से बंगाल जा रही है। जिसके बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। जिसमें डुमरी पुलिस और निमियाघाट पुलिस ने संयुक्त रूप से बैरिकेटींग कर कंटेनर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। वहीं पकड़े गए कंटेनर में 40 मवेशी लोड था। जबकि एक मवेशी की मौत हो गई है। फिलहाल जप्त किए गए सभी मवेशियों को निमियाघाट थाना में रखा गया है।

इधर पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर ली है और पूछताछ कर रही है। आपको बताते चले की गिरिडीह एसपी दीपक शर्मा के आदेश के बाद डुमरी पुलिस और निमियाघाट पुलिस लगातार मवेशी तस्करों को रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाती है। इसी दौरान जनवरी से अब तक 284 मवेशियों को जप्त गया है। जबकि मवेशियों से भरे हुए आठ कंटेनर को पुलिस ने अब तक जप्त करने में सफलता हासिल की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User