पुलिस ने चास के चार चोरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रिपोर्ट : अविनाश कुमार बोकारो पुलिस ने चास के चार चोरों को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके कारण बोकारो जिला के पेट्रोल पंप विशेष तौर पर परेशान और आतंकित थे। बोकारो पुलिस के मुख्यालय डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने आज बालीडीह थाना में पत्रकारों को बताया कि चास ( मु. ), जरीडीह थाना और बालीडीह थाना क्षेत्र

Jun 18, 2025 - 12:44
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-18-at-5.53.25-PM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

बोकारो पुलिस ने चास के चार चोरों को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके कारण बोकारो जिला के पेट्रोल पंप विशेष तौर पर परेशान और आतंकित थे। बोकारो पुलिस के मुख्यालय डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने आज बालीडीह थाना में पत्रकारों को बताया कि चास ( मु. ), जरीडीह थाना और बालीडीह थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर सीएनजी संचालन के लिए लगी बैटरी को ये चुरा लेते थे। इस में लगी बैटरी बड़े साइज की होती है। कई बैटरी के लगातार चोरी होने के बाद एसपी, बोकारो हरविंदर सिंह ने मेरे अर्थात डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में इसके उद्भेदन के लिए विशेष टीम बनाई।

डीएसपी, मुख्यालय ने आगे बताया कि इस गैंग का मास्टरमाइंड है रौशन कुमार। यह सभी पेट्रोल पंप पर इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। रौशन उर्फ धीरज वर्मा के पिता का नाम है इंद्रदेव वर्मा। इसके अलावे मुकुल कुमार उर्फ सिल्टू, पिता - संजीव स्वर्णकार, सागर कुमार उर्फ इंजीनियर, पिता - मुकेश कुमार सुमन और अनुराग कुमार, पिता - सुरेन्द्र कुमार मेहता की गिरफ्तारी इस मामले में पुलिस ने की है। ये चारों चास थाना क्षेत्र के यदुवंश नगर के निवासी हैं।
पुलिस को इनके पास से चोरी में उपयोग हुई मारूति ओमनी कार, चोरी की गई 06 बैटरी, मोबाइल और पिलास बरामद हुआ है। रौशन का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। गोमिया थाना में कांड संख्या - 09/ 19 और मधुबन थाना कांड संख्या - 67/ 23 में भी पुलिस को इसकी तलाश थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User