पूर्व प्रधान द्वारा वर्तमान प्रधान व अन्य व्यक्ति को फंसाए जाने पर पीड़ितों ने SP से लगाई गुहार

रायबरेली में चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान के साथ की गई मारपीट के मामले में फर्जी तरीके से पूर्व प्रधान द्वारा अपनी चुनावी रंजिश कि पिपाशा मिटाने के लिए वर्तमान प्रधान व गांव के एक अन्य युवक को फसाए जाने के मामले में पीड़ित महिलाओं ने एसपी ऑफिस पहुंचकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। आपको बता दे कि

Aug 13, 2024 - 05:02
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-08-12-at-11.03.35-PM.jpeg

रायबरेली में चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान के साथ की गई मारपीट के मामले में फर्जी तरीके से पूर्व प्रधान द्वारा अपनी चुनावी रंजिश कि पिपाशा मिटाने के लिए वर्तमान प्रधान व गांव के एक अन्य युवक को फसाए जाने के मामले में पीड़ित महिलाओं ने एसपी ऑफिस पहुंचकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। आपको बता दे कि आज दिनांक 12 अगस्त 2024 दिन सोमवार को रायबरेली जनपद के डीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गोंदवारा के रहने वाली, वर्तमान प्रधान सुनील कुमार की पत्नी विद्या व बृजेश कुमार मौर्य की पत्नी पूनम ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम के पूर्व प्रधान हंस कुमार चौरसिया के साथ करीब एक सप्ताह पहले गांव के कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई थी। जिसको लेकर पूर्व प्रधान हंस कुमार चौरसिया द्वारा द्वारा फर्जी तरीके से थाने में शिकायती पत्र देकर फसाया जा रहा है। शिकायती पत्र के आधार पर थाने की पुलिस लगातार वर्तमान प्रधान व बृजेश कुमार के घर पर आकर परेशान व प्रताड़ित कर रही है। पीड़ित महिलाओं ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की गई है। वहीं और पूर्व प्रधान द्वारा फर्जी तरीके से फंसाए जाने पर मामले में कार्यवाई किए जाने की भी मांग की गई है। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि पूर्व प्रधान चुनावी रंजीस को लेकर वर्तमान ग्राम प्रधान व बृजेश कुमार को फर्जी तरीके से फसाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User