पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता में भाजपा पर बरसे लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में आज पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे यहां अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जमकर भाजपा को खरी खोटी सुनाईगठबंधन पर बोले अखिलेश यादवअखिलेश यादव ने कहा की सपा और कांग्रेस का गठबंधन होगा और बहुत जल्दी होगा। उन्होने कहा की सारी बात हो

Feb 21, 2024 - 12:03
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240221-WA0024.jpg

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में आज पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे यहां अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जमकर भाजपा को खरी खोटी सुनाई

गठबंधन पर बोले अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा की सपा और कांग्रेस का गठबंधन होगा और बहुत जल्दी होगा। उन्होने कहा की सारी बात हो चुकी है अब सीट शेयरिंग में कोई बात नही है जो बातचीत होनी थी वो हो चुकी है पूरी....

अमेठी और रायबरेली सीट को लेकर बोले

अखिलेश यादव ने अमेठी और रायबरेली सीट पर जवाब तो पूरा नही दिया लेकिन ये कहकर बात पूरी कर दी की ये तो हम पहले से ही करते चले आए हैं। क्या करना है क्या नहीं यह शायद गठबंधन के बाद तय होगा की कौन रायबरेली और अमेठी में चुनाव लड़ेगा सपा या कांग्रेस।


बिना नाम लिए आचार्य प्रमोद कृष्णम पर हुए मुखर

उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सबसे बड़े माफिया हैं। ये कभी सम्भल के एक नेता जी ने ही कहा था जिनके कार्यक्रम में प्रधानमंत्री खुद आए थे। उन्होंने कहा की आज भाजपा से बड़ा कोई और डकैत नही हो सकता।
जो लोकतंत्र में वोट को लूट रहे हो उससे बड़ा लुटेरा कोई नहीं हो सकता है। अखिलेश यादव ने चंडीगढ़ मामले का जिक्र किया और कहा की CCTV में वोट की कैसे लूट हो गई थी ये सभी ने देखा लेकिन सुप्रीम कोर्ट को बधाई दी। उन्होंने कहा की जमीन तक जाकर असलियत जानी गई और जनता को पूरी बात बताई गई।

भाजपा पर मुखर हुए अखिलेश

भाजपा पर हमलावर होते हुए अखिलेश यादव ने कहा की ये भारतीय जनता पार्टी नहीं है। बल्कि एक गिरोह है, जो सिर्फ़ लूटने का काम कर रहे हैं ।

स्वामी प्रसाद मौर्य को बताया दलबदलू

अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा छोड़ने के सवाल पर चुटकी लेते हुए कहा की जो दो बार दल बदल ले उस पर भरोसा नहीं किया जाता लेकिन जो तीन बार दल बदल ले चार बार दल बदल लें उसका क्या करें।

ओमप्रकाश राजभर को बताया रेडियो

ओम प्रकाश राजभर पर बोलते हुए कहा की उन्हें कुछ नहीं पता है वो कुछ जानते नहीं है, 5 बजे के बाद उनसे फिर पूछ लेना, कुछ लोग रेडियो होते है जो बजते हैं।

माइनोरिटी के हक़ छीनने वाली भाजपा है

अखिलेश यादव ने लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होने कहा की मदरसों के साथ और उनके जो अधिकार थे सरकार उनको छीन रही है। इसलिए उन पर कोई भरोसा नहीं करेगा। पूरी माइनोरिटी के अधिकारों को छीनने का काम ये भाजपा कर रही हैं। पीडीए के अधिकारों को भी सिर्फ़ भाजपा छीन रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User