पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

सतबरवा (पलामू) : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुबर दास का सोमवार की संध्या सतबरवा के मेलाटांड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वे रांची से मेदिनीनगर जा रहे थे, जहाँ वे पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में शामिल होने वाले हैं। इसी क्रम में वे सत

May 27, 2025 - 15:38
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-05-27-at-8.50.59-PM.jpeg

सतबरवा (पलामू) : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुबर दास का सोमवार की संध्या सतबरवा के मेलाटांड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वे रांची से मेदिनीनगर जा रहे थे, जहाँ वे पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में शामिल होने वाले हैं। इसी क्रम में वे सतबरवा में भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। मेलाटांड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र और माला पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया। इस अवसर पर डाल्टनगंज विधायक आलोक कुमार चौरसिया और भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी उनकी अगुआनी के लिए उपस्थित रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार, विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा, रवि प्रसाद, चंचल यादव, मोहन जोशी, विजय पाठक, सोनू सिकंदर, विकास तिवारी, ज्योति सिंह, संत ज्ञान शुक्ला, संदीप कुमार, दिनेश साव, सुधीर कुमार, अनुज चंद्रवंशी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने श्री दास को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत भी कराया और उनके मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई। रघुबर दास ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पार्टी को और मजबूत करने का आह्वान किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User