पूर्व विदेशी मंत्री नटवर सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

नई दिल्ली : पूर्व विदेशी मंत्री नटवर सिंह का शिनवार को देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है। 95 वर्ष की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आपको बता दें कि मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। भारत के विदेश मंत्री का पद संभाल चुके थे मिली जानकारी अनुसार फिलहाल

Aug 11, 2024 - 18:07
Updated: 2 years ago
0 0
gagfd.jpg

नई दिल्ली : पूर्व विदेशी मंत्री नटवर सिंह का शिनवार को देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है। 95 वर्ष की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आपको बता दें कि मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

भारत के विदेश मंत्री का पद संभाल चुके थे

मिली जानकारी अनुसार फिलहाल उनका बेटा अस्पताल में ही है, साथ ही कई परिवार के सदस्य यह खबर सुनने के बाद उनके दिल्लील आवास पर पहुंच रहे हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कल यानी सोमवार को ही उनका अंतिम संस्कार होगा। आपको बता दें कि नटवर सिंह पूर्व कांग्रेस सांसद और राज्यसभा सदस्य रहे नटवर सिंह तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए-1 सरकार के दौरान 2004-05 की अवधि के लिए भारत के विदेश मंत्री थे। नटवर सिंह ने मई 2004 से दिसंबर 2005 तक डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार में विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया था।

जिला कांग्रेस कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व विदेश मंत्री कुंवर नटवर सिंह के निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कमेटी के पदाधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए पार्टी की ओर से उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

पीएम मोदी ने जताया दुख

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, "श्री नटवर सिंह जी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने कूटनीति और विदेश नीति की दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह अपनी बुद्धिमत्ता के साथ-साथ अपने विपुल लेखन के लिए भी जाने जाते थे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं. ओम शांति.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User