पूर्व विधायक योगेंद्र ने बिरहोर परिवारों की सुध लेते हुए सभी से हालचाल लिया

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष सह गोमिया के जनप्रिय नेता पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो गोमिया प्रखंड के अंतर्गत सियारी पंचायत के बिरहोर टंडा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बिरहोर परिवारों की सुध लेते हुए सभी से हालचाल लिया और एक एक कर सभी से बस्ती में व्याप्त समस्याओं को जाना। मौके पर बिरहोर परिवारों

Jun 22, 2024 - 12:31
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240622-WA0020.jpg

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष सह गोमिया के जनप्रिय नेता पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो गोमिया प्रखंड के अंतर्गत सियारी पंचायत के बिरहोर टंडा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बिरहोर परिवारों की सुध लेते हुए सभी से हालचाल लिया और एक एक कर सभी से बस्ती में व्याप्त समस्याओं को जाना। मौके पर बिरहोर परिवारों ने पूर्व विधायक जी को बताया कि यहां पेयजल, बिजली और आवास की समस्याओ से काफी परेशानी होती है। अध्यक्ष सह पूर्व विधायक महोदय ने यथाशीघ्र उपायुक्त बोकारो से बात कर उक्त सभी समस्याओं के स्थायी समाधान करवाने का विश्वास दिलाया।

इसके साथ ही साथ झारखंड सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ दिलाने का भरोसा दिया। इसके अलावा पूर्व विधायक जी ने प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों की विभिन्न समस्या को जाना तथा यथाशीघ्र समाधान का भरोसा ग्रामीणों को दिया। यहां मौके पर पंचायत मुखिया रामवृक्ष मुर्मू सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User