पूर्वी टुंडी अंचल के प्रभारी प्रधान लिपिक मुस्तकीम अंसारी हुए सेवानिवृत्त

रिपोर्ट : नित्यानंद मंडल धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी अंचल के प्रभारी प्रधान लिपिक मुस्तकीम अंसारी आज हुए सेवानिवृत्त। आपको बता दूं मुस्तकीम अंसारी धनबाद जिले के गोविंदपुर प्रखंड के आसनबनी के रहने वाले थे जो 24 अगस्त 1998 में नौकरी में आए और ये 26 वर्ष बेदाग नौकरी किए उन्होंने पूर्वी टुंडी के अंचल का

Jan 31, 2025 - 15:28
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-01-31-at-8.28.47-PM-scaled.jpeg

रिपोर्ट : नित्यानंद मंडल

धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी अंचल के प्रभारी प्रधान लिपिक मुस्तकीम अंसारी आज हुए सेवानिवृत्त। आपको बता दूं मुस्तकीम अंसारी धनबाद जिले के गोविंदपुर प्रखंड के आसनबनी के रहने वाले थे जो 24 अगस्त 1998 में नौकरी में आए और ये 26 वर्ष बेदाग नौकरी किए उन्होंने पूर्वी टुंडी के अंचल कार्यालय में 21 नवंबर 2021 में प्रभारी प्रधान लिपिक के पद पर अपना योगदान दिया और आज 25 जनवरी 2025 को सेवानिवृत्त हुए जिसके लिए अंचल कार्यालय की तरफ से विदाई समारोह रखा गया।

जिसमें अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, प्रखंड एवं अंचल के सभी कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने उनका फूल माला, गुलदस्ता, अंगवस्त्र, आदि से स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए दिए विदाई दिए।

जिसमें मुस्तकीम जी भावुक होते नजर आए। सभी कर्मचारी इनसे गले मिलकर विदाई दिए। अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने उनके काम करने की शैली को काफी सराहना की और विदाई के साथ उन्हें उनके घर तक पहुंचाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User