पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत गोलमारा में मनाया गया पारंपरिक तरीके से बाहा पर्व

रिपोर्ट : नित्यानंद मंडल धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत के गोलमारा गांव में पारंपरिक तरीके से मनाया गया बाहा पर्व जिसमें। आदिवासी पारंपरिक नित्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी टुंडी सोनोत संथाल समाज के प्रखंड अध्यक्ष संदीप हांसदा उपस्थित ह

Mar 14, 2024 - 14:50
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-6.41.35-PM.jpeg

रिपोर्ट : नित्यानंद मंडल

धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत के गोलमारा गांव में पारंपरिक तरीके से मनाया गया बाहा पर्व जिसमें। आदिवासी पारंपरिक नित्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी टुंडी सोनोत संथाल समाज के प्रखंड अध्यक्ष संदीप हांसदा उपस्थित हुए।

संथाली आदिवासियों में बाहा पर्व का विशेष महत्व है। आदिवासी प्रकृति पूजक होते हैं। इस मौसम में प्रत्येक वृक्ष पर कपोल, फूल, मंजर और फल लगते हैं। सुबह में जाहेर थान में पांरपरिक पूजा होती है, तो वहीं रात्रि में लोग जाहेर थान पहुंच कर मरांग बुरु से पूरे वर्ष अच्छी खेती और बीमारियों से रक्षा का आशीर्वाद मांगते हैं। यहां से प्राप्त खाद्य सामग्री से खिचड़ी बनती है और यही प्रसाद स्वरूप पूरा गांव खाता है। खुशहाल जीवन और वंश वृद्धि की कामना की जाती है। जब तक यह त्योहार संपन्न नहीं हो जाता रंग से दूर रखा जाता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नायके बोदिनाथ बेसरा, (पुजारी)बाबूजन टुडू, जोक मांझी नरेश मरांडी, अर्जुन टुडू, रामेश्वर मुर्मू, बाबूनाथ टुडू, मनोज मरांडी, सुबाश मुर्मू, अरूण टुडू, शिवलाल टुडू, परेश मरांडी आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User