पेटलावद पुलिस की बडी कार्यवाही, अवैध रूप से परिवहन कर ले जा रही शराब के साथ 03 वाहनों को किया जप्त

आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा शान्तिपूर्ण रूप से लोकसभा निर्वाचन सम्पन्न कराये जाने हेतु अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, अपराधियों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सौ

Mar 05, 2024 - 02:57
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-04-at-10.45.55-PM.jpeg

आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा शान्तिपूर्ण रूप से लोकसभा निर्वाचन सम्पन्न कराये जाने हेतु अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, अपराधियों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सौरभ तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पेटलावद प्रदीप वाल्टर व पेटलावद पुलिस टीम के द्वारा मुखबीर की सूचना पर कल्पतरू स्कूल के पास बदनावर रोड पर एक डस्टर कार में से TVU कार तथा मारूती स्वीफ्ट डिजायर कार में अवैध रूप से शराब सप्लाई की सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा घेरा बंदी कर संदेहियो को पकडते तीन व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये व एक व्यक्ति को पकडकर तीनो वाहनों को चैक करते माउन्ट बियर की पेटिया, गोवा व्हीस्की की पेटिया एवं देशी प्लेन मदिरा शराब की पेटिया कुल 504 बल्क लीटर किमती 92,300/- रूपयें की शराब तथा तीन वाहन को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना पेटलावद पर अपराध क्रमांक 148/2024 धारा 34(2), 46 आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पेटलावद श्री प्रदीप वाल्टर, सुबेदार कमल मिंदल, उप निरीक्षक राहुल भिडे, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 314 मुकेश सोलंकी, आरक्षक 393 दंगल पटेल, आरक्षक 645 शिवभानु, आरक्षक 626 जितेन्द्र मैडा, आरक्षक 484 देवेन्द्र राठौर, आरक्षक 368 संजय डावर, चालक आरक्षक 376 शाहरूख की सराहनीय भूमिका रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User