पेट्रोल पंप संचालक नहीं मान रहे डीएम का आदेश, नो हेलमेट नो फ्यूल के नियमों को ताख पर रखकर दे रहे हैं पेट्रोल

रायबरेली में बीते दिनों शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ने समस्त पेट्रोल पंप संचालकों को पत्र के माध्यम से अवगत कराया था कि 26 जनवरी के बाद से कोई भी पेट्रोल पंप संचालक बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले को पेट्रोल नहीं देगा। जिसकी यहां धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आपको बता दे कि आज दिनांक 27 जनवरी 2025 दिन

Jan 27, 2025 - 14:13
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-01-27-at-4.55.17-PM.jpeg

रायबरेली में बीते दिनों शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ने समस्त पेट्रोल पंप संचालकों को पत्र के माध्यम से अवगत कराया था कि 26 जनवरी के बाद से कोई भी पेट्रोल पंप संचालक बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले को पेट्रोल नहीं देगा। जिसकी यहां धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आपको बता दे कि आज दिनांक 27 जनवरी 2025 दिन सोमवार सोमवार को समय करीब 9:00 बजे रायबरेली जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर देखा गया कि रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर द्वारा बीते दिनों नो हेलमेट नो फ्यूल का जो आदेश जारी किया गया था वह बेअसर साबित हो रहे हैं। खासकर जिला अधिकारी ने दो पहिया वाहन चालकों के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए थे, कि 26 जनवरी के बाद से यहां कोई भी पेट्रोल पंप संचालक बिना हेलमेट लगाए किसी भी बाइक चालक को पेट्रोल ना दिया जाए यही नहीं मॉनिटरिंग के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। जिससे कि पता चल सके कौन हेलमेट लगाकर पेट्रोल ले रहा है। कौन नहीं लेकिन उसके बाद भी यहां बिना हेलमेट वालों को भी धड़ल्ले से पेट्रोल बेचा जा रहा है। यही नहीं पेट्रोल डिब्बे और पिपिया में भी दिया जा रहा है। जिसका वीडियो भी कमरे में कैद हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User