प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी लोकसभा चुनाव के लिए स्थापित सेंट्रल वॉररूम का कल करेंगे विधिवत उद्घाटन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष, प्रभारी, संगठन मंत्री और पदाधिकारी जूम मीटिंग के माध्यम से उद्घाटन कार्यक्रम में होंगे शामिल भोपाल : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के भू-तल स्थित लोकसभा चुनाव के लिए स्थापित सेंट्रल वॉर रूम का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उपनेत

Feb 16, 2024 - 08:40
Updated: 2 years ago
0 0
106055525.jpg

जिला कांग्रेस अध्यक्ष, प्रभारी, संगठन मंत्री और पदाधिकारी जूम मीटिंग के माध्यम से उद्घाटन कार्यक्रम में होंगे शामिल

भोपाल : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के भू-तल स्थित लोकसभा चुनाव के लिए स्थापित सेंट्रल वॉर रूम का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उपनेता हेमंत कटारे की उपस्थिति में शुक्रवार 16 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे विधिवित उद्घाटन किया जायेगा।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान को सेंट्रल वॉर रूम का चेयरमेन बनाया गया है। यह कंट्रोल रूम निकट भविष्य में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुये प्रदेश की 29 लोकसभा क्षेत्र में बूथ स्तर से लेकर मण्डल, ब्लाक, जिला और लोकसभा स्तर की चुनावी गतिविधियों को मीडिया, सोशल मीडिया के माध्यम से हाईटेक तरीके से कांग्रेसजनों से सतत संपर्क में रहकर संगठन हित में कार्य करेंगा।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोर्की बैरागी ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सेंट्रल वॉररूम के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रदेश भर के सभी जिला/शहर कांग्रेस अध्यक्ष, विधानसभा चुनाव 2023 के प्रत्याशी, जिला प्रभारी, संगठन मंत्री और कांग्रेस के पदाधिकारी, मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी जूम मीटिंग के माध्यम जुड़ सकेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम की लिंक संबंधित पदाधिकारियों को भेज दी गई है।
चौहान ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय कांग्रेस विधायक, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी और कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User