प्रदेश कांग्रेस कार्यालय मनाया गया गणतंत्र दिवस

कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता अमानत अली ने किया झंडोत्तोलन रिपोर्ट :- मोहन कुमार राजधानी रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता अमानत अली (102 वर्षीय) ने झंडोत्तोलन किया। सर्वप्रथम सेवादल की प्रदेश मुख्य संगठक नेली नाथन द्वारा मुख्य अतिथि को गॉर्ड ऑफ

Jan 26, 2024 - 07:34
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-01-26-at-6.29.06-PM-scaled.jpeg

रिपोर्ट :- मोहन कुमार

राजधानी रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता अमानत अली (102 वर्षीय) ने झंडोत्तोलन किया। सर्वप्रथम सेवादल की प्रदेश मुख्य संगठक नेली नाथन द्वारा मुख्य अतिथि को गॉर्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया। तत्पश्चात झंडोत्तेलन किया गया एवं राष्ट्र गान गाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता अमानत अली ने 75वें गणतंत्र दिवसर पर बधाई देते हुए कहा कि भारत का लोकतंत्र पूरे विश्व के सामने उदाहरण के रूप में पेश किया जाता है। भारत का इतिहास स्वर्णाक्षरों में लिखा गया है, जिसमें त्याग, संघर्ष, बलिदान सहित हर वह भावना समाहित है, जिसने इसे अखंड और अक्षुण्ण बनाये रखा है।

उन्होंने कहा कि सैकड़ो सालों के संघर्ष और लाखो बलिदान के बाद हमें यह संविधान मिला है और इस संविधान और इसकी प्रस्तावना को बचाये रखना कांग्रेसजनों की जिम्मेवारी बनती है। वहीं अमानत अली ने कहा कि जो देश से प्रेम करेगा वो कांग्रेस पार्टी से प्रेम करेगा और जो कांग्रेस से प्रेम करेगा वो देश से प्रेम करेगा। झंडोतोलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User